[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड लातेहार धर्मपुर मोड़ पर सुरक्षा के बदले वसूली का खेल, सहायक पुलिसकर्मियों का कारनामा

धर्मपुर मोड़ पर सुरक्षा के बदले वसूली का खेल, सहायक पुलिसकर्मियों का कारनामा

0
धर्मपुर मोड़ पर सुरक्षा के बदले वसूली का खेल, सहायक पुलिसकर्मियों का कारनामा

लातेहार ़ शहर के धर्मपुर मोड़ पर ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने के नाम पर तैनात सहायक पुलिस के जवान सरेआम अवैध वसूली के खेल में जुटे हैं. सुरक्षा और सुगम यातायात के बजाय इन जवानों का पूरा ध्यान ट्रकों और मालवाहक वाहनों से पैसे ऐंठने पर रहता है . सोमवार दोपहर एक से दो बजे के बीच प्रभात खबर की टीम ने जब धर्मपुर मोड़ के पास ग्राउंड जीरो पर पड़ताल की, तो अवैध वसूली के दो चौंकाने वाले मामले कैमरे में कैद हुए. जवान चालकों पर परिवहन विभाग का धौंस जमाकर अवैध राशि वसूल रहे थे. रास्ता भटकने पर बीयर लदे ट्रक से लिये 2000 रुपये: बालीडीह से बीयर लादकर 12 चक्का ट्रक (जेएच09बीडी-3706) पलामू होते हुए गढ़वा जा रहा था. चालक इस रूट पर नया था. उसने पोस्ट ऑफिस के पास रुककर गढ़वा का रास्ता पूछा और धर्मपुर मोड़ से आगे बढ़ा. इसी दौरान तैनात जवानों ने ट्रक को रोका और नो इंट्री का हवाला देकर ब्लड बैंक के पास लगवा दिया. ट्रक पर सवार याकूब को अपने साथ ले जाकर जवानों ने कहा कि नो इंट्री में गाड़ी घुसाने पर परिवहन विभाग 6500 रुपये का जुर्माना काटेगा. काफी मान-मनौव्वर के बाद जवानों ने दो हजार रुपये नकद ऐंठे और ट्रक को आगे जाने दिया. याकूब ने बताया कि दो हजार रुपये लेकर पुलिस ने ट्रक को जाने दिया है. फल लदे पिकअप वैन को डराकर वसूले 500 रुपये : दूसरा मामला रांची से फल लेकर पलामू जा रही एक पिकअप वैन का है. धर्मपुर मोड़ के पास चालक ने वाहन थोड़ा आगे बढ़ा दिया था. ड्यूटी पर मुस्तैद जवानों ने फौरन गाड़ी रुकवायी और उसे सदर अस्पताल के दूसरी तरफ ले गये. चालक को ऑनलाइन चालान और भारी जुर्माने की धमकी दी गयी. डरे हुए चालक से अंततः 500 रुपये में बात तय हुई. रुपये जेब में डालते ही जवानों ने वाहन को रवाना कर दिया. स्थानीय लोगों के अनुसार, यहां हर दिन नो इंट्री के नाम पर अवैध वसूली का यही धंधा चल रहा है. वसूली किये जाने पर संबंधित जवानों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी : इस संबंध में सदर थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिन्हा ने कहा कि शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को दुरूस्त रखने के लिए सहायक पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है. वाहनों से अवैध रुपये की वसूली किये जाने पर संबंधित जवानों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel