[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची अगर जान ली ये काम की बात तो झारखंड में बिना किसी झंझट के बन जाएंगे आंगनबाड़ी सेविका, बस इन दस्तावेजों को रखें साथ

अगर जान ली ये काम की बात तो झारखंड में बिना किसी झंझट के बन जाएंगे आंगनबाड़ी सेविका, बस इन दस्तावेजों को रखें साथ

0
अगर जान ली ये काम की बात तो झारखंड में बिना किसी झंझट के बन जाएंगे आंगनबाड़ी सेविका, बस इन दस्तावेजों को रखें साथ
झारखंड की आंगनबाड़ी सेविका, सांकेतिक तस्वीर

रांची : झारखंड में आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृड़ करने में बड़ी भूमिका अहम भूमिका निभाती हैं. वे 0 से 6 साल तक के बच्चों के लिए पोषण और स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करती हैं. साथ ही गर्भवती महिलाओं को प्रसव से पूर्व देखभाल के साथ साथ टीकाकरण, स्वास्थ्य जांच की जांच करती है. गांव में रहने वाले कई लोग सेवा भाव से इस काम करना चाहते हैं. लेकिन जानकारी के अभाव में वह इसके चयन प्रक्रिया को नहीं जानते हैं. इसके लिए क्या योग्यता है ? किन दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है ? इन सारी बातों से अनजान हैं. आज हम इन सारी बातों से आपको रू-ब-रू करावायेंगे.

कैसे होता है आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका का चयन

आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका का चयन मेरिट के आधार पर होता है. इसके लिए आपको न किसी प्रकार की लिखित परीक्षा देनी होती है और न ही इंटरव्यू. सेविका और सहायिका के चयन की बात करें तो इसके लिए 25 अंक निर्धारित किये गये हैं. इनमें आपकी शैक्षणिक योग्यता के लिए 10 अंक निर्धारित है. साथ ही आवेदक महिला की दो बेटी होने पर 2 अंक, ओबीसी/एसटी/एससी जाति से संबंधित उम्मीदवार है तो इसके लिए 2 अंक तय किया गया है. विकलांगता पर 2 अंक मिलता है. लेकिन इन सबके साथ साथ अगर कोई महिला किसी स्कूल में नर्सरी की टीचर हैं, और उनके काम किये हुए 10 महीने या इससे अधिक हो चुके हैं तो इसके लिए अलग से 3 अंक निर्धारित हैं.

Also Read: झारखंड में आंगनबाड़ी सेविकाओं के लिए खुशखबरी, नियमावली बनाने की चल रही प्रक्रिया, जानें क्या है उनकी मांग

क्या है आवश्यक योग्यताएं

आंगनबाड़ी सेविका या सहायिका के लिए आवेदन करने वाली महिलाओं को झारखंड का स्थानीय निवासी होने के साथ साथ 18 से 35 वर्ष के बीच होना चाहिए. इसके अलावा सेविका के लिए 12 वीं पास और सहायिका के लिए 10वीं पास होना जरूरी है.

किन किन दस्तावेजों की पड़ती है जरूरत

  • स्थानीय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • इनकम सर्टिफिकेट
  • बैंक पासबुक
  • आधार कार्ड
  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र

Also Read: रांची में आयोजित वायु सेना के एयर शो की हैरतअंगेज करतब देख रह जाएंगे हैरान, तस्वीरों में देखें इसकी झलकियां

Previous article खेत देखने गए दो भाइयों पर जानलेवा हमला, CRPF जवान समेत 7 लोग जख्मी
Next article Viral Video: हे राम! दुल्हन ने स्टेज पर ही बाल नोच-नोचकर कर दी दुल्हे के दोस्त की कुटाई 
Avatar Of Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel