[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Viral Video: हे राम! दुल्हन ने स्टेज पर ही बाल नोच-नोचकर कर दी दुल्हे के दोस्त की कुटाई 

Viral Video: हे राम! दुल्हन ने स्टेज पर ही बाल नोच-नोचकर कर दी दुल्हे के दोस्त की कुटाई 

0
Viral Video: हे राम! दुल्हन ने स्टेज पर ही बाल नोच-नोचकर कर दी दुल्हे के दोस्त की कुटाई 
bride beat groom friend bride beat groom friend

Viral Video: शादी का दिन किसी भी लड़की के लिए बेहद खास होता है. शादी का दिन तय होता नहीं कि लोग खरीदारी में जुट जाते हैं. आमतौर पर ऐसे में यदि कोई चीज लड़की की पसंद की न हो तो उसका गुस्सा सातवें आसमान पर चला जाता है. ऐसी ही एक गुस्साई दुल्हन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक दुल्हन बारात में आए एक बाराती की जमकर कुटाई कर रही है.

बाराती को शरारत करना पड़ गया भारी

वीडियो में नजर आ रहा है कि दुल्हा-दुल्हन स्टेज के ऊपर खड़े हैं. वरमाला की रस्म चल रही है. दुल्हन हाथों में फूलों की माला लेकर तैयार है. लेकिन जैसे ही दुल्हन फूलों की माला दुल्हे को पहनाने के लिए आगे बढ़ती है, एक शरारती बराती दुल्हे को पीछे खींच लेता है. पहले तो दुल्हन इस पर कुछ नहीं कहती है और फिर से माला पहनाने की कोशिश में लग जाती है. इस बार भी दुल्हे का दोस्त उसे पीछे खींच लेता है. यह सिलसिला कई बार चलता है, जिससे दुल्हन को गुस्सा आ जाता है. वह फूलों की माला स्टेज पर खड़ी एक लड़की को थमा देती है और दुल्हे के शरारती दोस्त को बालों से खींचकर जोर-जोर से कोहनी से मारने लगती है. जिसे देख वहां मौजूद सभी लोग हैरान हो जाते हैं. दुल्हे को तो अपनी आंखों पर विश्वास ही नहीं होता है कि उसकी होने वाली पत्नी ने सबके सामने उसके दोस्त को पीट दिया. दुल्हे के दोस्त की पिटाई का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

यह भी पढ़े: Viral Video: जमीन छोड़ बिजली की तारों पर घूमने चला कुत्ता, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

यह भी पढ़े: Viral Video: पापा ने दिखाया देसी दिमाग, मुर्गियों के घर को बना दिया बच्चों की सवारी

Previous article अगर जान ली ये काम की बात तो झारखंड में बिना किसी झंझट के बन जाएंगे आंगनबाड़ी सेविका, बस इन दस्तावेजों को रखें साथ
Next article Osho Quotes: परेशान मन को शांत रखने में मदद करेंगे ओशो के ये विचार
Avatar Of Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वे धर्म, ज्योतिष, राशिफल, व्रत-त्योहार, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं. उनकी विशेष रुचि धार्मिक परंपराओं, ज्योतिषीय विश्लेषण और दैनिक राशिफल को सरल, सटीक और पाठक-हितैषी भाषा में प्रस्तुत करने में है. नेहा का उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धर्म, संस्कृति और ज्योतिष से जुड़े विषयों को आसानी से समझ सकें. उनकी लेखन शैली शोध-आधारित, सरल और स्पष्ट है, जो जटिल विषयों को भी सहज और रोचक बना देती है. वे राशिफल, ग्रह-गोचर, व्रत-त्योहार, धार्मिक मान्यताओं, वास्तु, पौराणिक प्रसंगों और भारतीय रीति-रिवाजों से संबंधित विषयों पर नियमित रूप से लेख लिखती हैं. डिजिटल पत्रकारिता में उनकी रुचि पाठकों की जरूरतों को समझते हुए जानकारीपूर्ण, SEO-अनुकूल और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel