फंड के अभाव में राज्यभर में 1.15 लाख अबुआ आवास का काम रुका, 994 करोड़ की जरूरत

Jharkhand News: झारखंड की महत्वाकांक्षी अबुआ आवास योजना वित्तीय संकट से जूझ रही है. फंड की कमी के कारण 1.15 लाख आवासों का निर्माण कार्य ठप पड़ गया है. योजना को गति देने के लिए सरकार को 994 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि की जरूरत है. पूरी खबर नीचे पढ़ें...

By AmleshNandan Sinha | June 24, 2026 9:34 PM

अमरनाथ पोद्दार
Jharkhand News: झारखंड सरकार की अबुआ आवास योजना में राज्य के 24 जिलों में 1,15,063 लाभुकों का आवास निर्माण कार्य बकाया राशि के कारण रुक गया है. योजना के तहत लाभुकों ने अपने आवास का प्लिंथ लेवल व सेकेंड लेवल तक का निर्माण कार्य पूरा कर लिया है, लेकिन उन्हें अब तक दूसरी और तीसरी किस्त की राशि प्राप्त नहीं हुई है. इसके कारण आवास अधूरे पड़े हुए हैं. लाभुकों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. अबुआ आवास योजना के पोर्टल में उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार कुल 1,15,063 आवास का काम आगे बढ़ाने के लिए कुल 994 करोड़ की जरूरत की है.

पलामू जिले में सबसे ज्यादा बकाया

इसमें वित्तीय वर्ष 2023-24 के 14,083 लाभुक तथा वित्तीय वर्ष 2024-25 के 1,00,980 लाभुकों का आवास का काम प्रभावित है. इन सभी लाभुकों के लिए कुल 994 करोड़ रुपये का राज्य सरकार द्वारा सीधे लाभुकों के बैंक खातों में हस्तांतरित की जानी है, लेकिन पिछले कई महीनों से भुगतान नहीं होने के कारण आवास निर्माण कार्य आगे नहीं बढ़ पा रहा है . जिलावार बकाया राशि में पलामू जिला सबसे ऊपर है, जहां 86.57 करोड़ का भुगतान लंबित है. इसके बाद जामताड़ा में 79.18 करोड़, पूर्वी सिंहभूम में 67.97 करोड़, गिरिडीह में 66.62 करोड़ व चतरा में 63.61 करोड़ की राशि बकाया है. संबंधित जिले से बकाया राशि भुगतान के लिए राज्य सरकार को अनुरोध पत्र भी भेजा गया है.

जिले और बकाया राशि की पूरी सूची

जिलाकुल बकाया राशि (₹)
खूंटी2,32,50,000
बोकारो49,08,00,000
सरायकेला-खरसावां49,40,50,000
पाकुड़19,11,00,000
कोडरमा6,56,00,000
पश्चिमी सिंहभूम47,32,50,000
लोहरदगा16,32,00,000
रामगढ़15,48,00,000
पूर्वी सिंहभूम67,97,00,000
सिमडेगा29,31,00,000
गुमला17,63,00,000
रांची58,58,00,000
धनबाद28,99,50,000
जामताड़ा79,18,00,000
देवघर57,04,00,000
गिरिडीह66,62,00,000
लातेहार32,24,50,000
दुमका52,35,00,000
गढ़वा39,87,00,000
साहेबगंज33,78,50,000
हजारीबाग23,96,50,000
चतरा63,61,00,000
पलामू86,57,50,000
गोड्डा51,87,00,000

ये भी पढ़ें…

कांटाटोली स्थित सिटी अल्ट्रासाउंड सेंटर सील, जांच उपकरण जब्त; डीसी ने निर्देश पर हुई छापेमारी

CM हेमंत की सौगात, बीमार और दिव्यांग कलाकारों को मिलेगा 4000 रुपये पेंशन, 31 जुलाई तक करें आवेदन