पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए प्रशिक्षण शुरू

पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए प्रशिक्षण शुरू

By SAROJ TIWARY | February 21, 2026 12:34 AM

चितरपुर. चितरपुर प्रखंड सभागार में पंचायतों को सशक्त और सक्रिय बनाने के उद्देश्य से चार दिवसीय प्रशिक्षण की शुरुआत हुई. इसमें पंचायत सहायक, पंचायत सचिव एवं विभिन्न पंचायतों के मुखिया भाग ले रहे हैं. प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य पंचायत स्तर पर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, पारदर्शिता तथा जवाबदेही सुनिश्चित करना है. कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर अभिषेक कुमार अग्रवाल एवं वैद्यनाथ शर्मा ने प्रतिभागियों को पंचायत संचालन, अभिलेख संधारण, वित्तीय प्रबंधन और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन से संबंधित जानकारी दी जा रही है. प्रशिक्षण में पंचायत सहायक जगन्नाथ बेदिया, सुदीप रंजन, मिथुन कुमार, सावित्री देवी, चांदनी कुमारी, रीता कुमारी, सबा परवीन, रूबी फातिमा, सरिता देवी, संजय कुमार पटेल एवं शंभू कुमार उपस्थित थे. पंचायत सचिव विनोद करमाली, युगेश कुमार, अजय मरांडी, अनमोल एक्का तथा मुखिया मंजू देवी की सक्रिय भागीदारी रही.