[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रामगढ़ ओडीएफ का दावा फेल, बुधबाजार में शौचालय नहीं, लोग खुले में शौच करने को मजबूर

ओडीएफ का दावा फेल, बुधबाजार में शौचालय नहीं, लोग खुले में शौच करने को मजबूर

0
ओडीएफ का दावा फेल, बुधबाजार में शौचालय नहीं, लोग खुले में शौच करने को मजबूर

ग्राउंड रिपोर्ट वार्ड नंबर 15

गिद्दी.

आकड़ों में वार्ड 15, वार्ड में है चार मतदान केंद्र. कुल मतदाता 3291, पुरूष 1652, महिला 1639. मोहल्लों की संख्या पांच, वार्ड नंबर 15 के मोहल्ले- सिरका सिटी, बुधबाजार, एमपीआइ, नीचे धौड़ा, बाल मंडली.

गिद्दी. रामगढ़ जिला भले ही झारखंड का पहला खुले में शौच मुक्त (ओडीएफ) घोषित हो चुका है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है. वार्ड नंबर 15 के बुधबाजार क्षेत्र में अधिकांश घरों में अभियान के तहत शौचालय का निर्माण नहीं कराया गया है. लोगों का आरोप है कि कागजों में शौचालय निर्माण दिखाकर राशि की निकासी कर ली गयी है. इसकी जांच होनी चाहिए. वार्ड क्षेत्र में पानी की बड़ी समस्या है. सिरका कोलियरी प्रबंधन द्वारा जो पेयजल आपूर्ति की जाती है, वह पीने योग्य नहीं रहता है. वार्ड के लोग पानी खरीदकर पी रहे हैं. गरमी के दिनों में पानी की समस्या विकराल रूप धारण कर लेती है. वार्ड क्षेत्र के सिरका सिटी, एमपीआइ, नीचे धौड़ा व बाल मंडली के लोग प्रदूषण की समस्या से जूझ रहे हैं. सिरका परियोजना में आउटसोर्सिंग से ओबी उत्पादन व ढुलाई होती है. इससे ही प्रदूषण फैल रहा है. वार्ड के हर टोले में कूड़ादान लगाया गया है. कूड़ा का उठाव होता है, लेकिन कई जगहों पर गंदगी है. वार्ड में तीन सफाईकर्मी है, लेकिन उनकी सफाई नजर नहीं आती है. वार्ड में कई समस्याएं है, लेकिन सभी समस्याओं पर पानी व प्रदूषण भारी पड़ रहा है.

पूर्व वार्ड पार्षद का दावा

हमने विकास कार्यों को प्राथमिकता दी है. वार्ड में पीसीसी पथ, पेबर ब्लॉक, दो-तीन लघु जलमीनार, दो सामुदायिक भवन का निर्माण कराया गया है. सिरका शिव मंदिर का सुंदरीकरण किया गया है. वार्ड के सभी टोलों में स्ट्रीट लाइट अपेक्षित ढंग से लगायी गयी है. नालियों का निर्माण व हाई मास्क भी लगाया गया है. प्रबंधन से पहल कर सीएसआर फंड से कई जगहों पर डीप बोरिंग कराया गया है. प्रबंधन की ओर से वार्ड में आरओ प्लांट का उदघाटन जल्द होने वाला है. पूर्व वार्ड पार्षद नीरज कुमार पासवान

बोले एक्सपर्ट

वार्ड में पानी व प्रदूषण की सबसे बड़ी समस्या है. इससे इंकार नहीं किया जा सकता है. कहीं से नहीं लगता है कि यह वार्ड क्षेत्र है. वार्ड में काम हुए है, लेकिन वार्ड में अभी बहुत काम करना होगा.

सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक रेशमनाथ महतो

वार्ड 15 में कई समस्याएं है, लेकिन प्रदूषण व पानी की समस्याएं से लेाग ज्यादा परेशान है. पूरा वार्ड क्षेत्र प्रदूषण की चपेट में है. शिकायत के वाबजूद कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है. वार्ड क्षेत्र में रहने वाले लोगों की जिंदगी नरक जैसी हो गयी है.

मो. अनवर अंसारी

वार्ड क्षेत्र में पानी की बड़ी समस्या है. गरमी के दिनों में पानी के लिए त्राहिमाम मच जाती है. गरमी के दस्तक देते ही कुएं सूखने लगते है. हैंड पंप भी जवाब देने लगता है.

नरेश करमाली

बुधबाजार के अधिकांश घरों में शौचालय नहीं है. यहां पर अभियान के तहत शौचालय बना ही नहीं है. कुछ लोगों के घरों में शौचालय बना है, वह भी अधूरा है. लंबे समय से लोग खुले में शौच करने को विवश है. हमलोगों ने शिकायत की है, लेकिन कोई नहीं सुनता है.

जीरवा देवी

वार्ड 15 में कई समस्याएं है. पानी और शौचालय की समस्या से लोगों को जीना दूभर हो गया है. वार्ड में अपेक्षित ढंग से साफ-सफाई भी नहीं होती है. सिर्फ सफाई के नाम खानापूर्ति की जा रही है.

सत्येंद्र

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel