[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड पाकुड़ चुनावी बंडलों की अंदरुनी जांच करें, न हो लापरवाही : डीसी

चुनावी बंडलों की अंदरुनी जांच करें, न हो लापरवाही : डीसी

0
चुनावी बंडलों की अंदरुनी जांच करें, न हो लापरवाही : डीसी

मतपत्र और चुनाव सामग्री के सत्यापन पर प्रशासन का सख्त निर्देश नगर प्रतिनिधि, पाकुड़ जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में सामग्री कोषांग, मतपत्र कोषांग व निर्वाची पदाधिकारी कोषांग के पदाधिकारियों व कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. इसमें चुनाव सामग्री एवं मतपत्रों के मिलान और सत्यापन की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गयी. उपायुक्त ने कहा कि मतपत्रों एवं चुनाव सामग्री की प्राप्ति के बाद उनका सही तरीके से मिलान और सत्यापन अत्यंत आवश्यक है. किसी भी स्तर पर की गयी लापरवाही गंभीर त्रुटियों का कारण बन सकती है. उन्होंने निर्देश दिया कि संबंधित पदाधिकारी प्रत्येक बंडल, पैकेट एवं अभिलेख का सावधानीपूर्वक मिलान करें. उन्होंने कहा कि कई बार बंडल बाहर से सही प्रतीत होता है, लेकिन उसके अंदर मतपत्रों के नाम, संख्या या श्रेणी में त्रुटि हो सकती है. इसलिए केवल बाहरी जांच पर्याप्त नहीं है, बल्कि अंदर की सामग्री का भी बारीकी से सत्यापन अनिवार्य है. यदि किसी बंडल में मतपत्रों की संख्या या विवरण में अंतर पाया जाता है, तो उसे तत्काल दुरुस्त कराया जाये. उपायुक्त ने सभी सहायक निर्वाची पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों को अनिवार्य रूप से क्रॉस-चेकिंग करने का निर्देश दिया, ताकि मतदान के दिन किसी प्रकार की असुविधा उत्पन्न न हो. उन्होंने कहा कि चुनाव कार्य में छोटी से छोटी त्रुटि भी बड़ी समस्या का कारण बन सकती है, इसलिए सभी अधिकारी पूरी जिम्मेदारी, सतर्कता और पारदर्शिता के साथ कार्य करें. उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि सेक्टर पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों की व्यवस्था की सतत निगरानी सुनिश्चित करें. ताकि निर्वाचन प्रक्रिया सुचारु, निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel