[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रामगढ़ अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एसआइटी गठित करने का निर्देश

अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एसआइटी गठित करने का निर्देश

0
अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एसआइटी गठित करने का निर्देश

डीआइजी ने अपराध नियंत्रण का दिया निर्देश पतरातू. उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक अंजनी कुमार झा गुरुवार को पतरातू पहुंचे. एसपी अजय कुमार ने उनका स्वागत किया. एसडीपीओ कार्यालय में डीआइजी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. डीआइजी ने एसडीपीओ कार्यालय का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान डीआइजी ने कार्यालय परिसर की साफ-सफाई, भवन व्यवस्था व किट परेड का जायजा लिया. अपराध अनुक्रमणी, अपराध मानचित्र, लंबित कांडों की सूची, आगत-निर्गत पंजी, गुंडा पंजी, गैंग पंजी, लूट, डकैती, चोरी व नक्सल संबंधी मामलों के अभिलेखों की गहन समीक्षा की. उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को कांडों के त्वरित निष्पादन व अनुसंधान की गुणवत्ता में सुधार का निर्देश दिया. डीआइजी ने बीते छह माह में संगठित अपराधियों द्वारा की गयी हत्या, आगजनी, गोलीबारी, पोस्टरबाजी व धमकी भरे कॉल जैसे मामलों की विशेष समीक्षा की. डीआइजी ने 11 फरवरी की रात सरैया टोला दो कोयला कारोबारियों के घर पर अपराधियों द्वारा की गयी फायरिंग की घटना की भी समीक्षा की. मामले में अपराधियों की पहचान व शीघ्र गिरफ्तारी के लिए एसपी को एसआइटी गठित करने का निर्देश दिया. मौके पर एसडीपीओ गौरव गोस्वामी, इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार सिंह, थाना प्रभारी शिवलाल कुमार गुप्ता, भुरकुंडा थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार सिंह, बासल प्रभारी कैलाश कुमार, बरकाकाना प्रभारी उमाशंकर वर्मा, भदानीनगर प्रभारी अख्तर अली उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel