समयबद्ध तरीके से निर्माण कार्य पूरा करें : डीसी
समयबद्ध तरीके से निर्माण कार्य पूरा करें : डीसी
By SAROJ TIWARY |
February 17, 2026 10:17 PM
रामगढ़. स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन व 15वें वित्त आयोग के तहत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक मंगलवार को की गयी. बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज ने की. सिविल सर्जन डॉ नवल कुमार ने कहा कि पीएम योजना के तहत जिले में डिस्ट्रिक्ट इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब का निर्माण प्रस्तावित है. यह फिलहाल टेंडर प्रक्रिया में है. दो ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट भरेचनगर व पतरातू में निर्माणाधीन हैं. उपायुक्त ने सभी प्रक्रिया शीघ्र पूरी कर गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य पूरा कराने काे कहा. जिले में 54 स्वास्थ्य उपकेंद्रों के निर्माण की योजना है. इनमें से 29 का टेंडर हो चुका है. 14 टेंडर प्रक्रिया में है. उपायुक्त ने समयबद्ध तरीके से निर्माण कार्य पूरा करने को कहा.
...
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 8:33 AM
July 4, 2026 5:49 PM
July 1, 2026 7:53 PM
July 1, 2026 3:27 PM
July 1, 2026 11:36 AM
June 30, 2026 5:01 PM
June 30, 2026 3:25 PM
June 28, 2026 4:42 PM
June 27, 2026 6:16 PM
June 27, 2026 5:37 PM
