समस्याओं का शीघ्र किया जायेगा समाधान : विधायक

समस्याओं का शीघ्र किया जायेगा समाधान : विधायक

By SAROJ TIWARY | February 1, 2026 10:01 PM

गोला. गोला प्रखंड अंतर्गत ऊपरबरगा पंचायत का दौरा रविवार को विधायक ममता देवी ने किया. औंराडीह गांव की विभिन्न समस्याओं से अवगत हुई. ग्रामीणों ने संग्रामपुर से सुथरपुर व संग्रामपुर से औराडीह तक की जर्जर सड़कों की मरम्मत कराने की मांग की. ग्रामीणों ने बताया कि खराब सड़कों के कारण परेशानी हो रही है. पेयजल व सिंचाई की समुचित व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग भी की गयी. पानी की कमी के कारण दैनिक जीवन व खेती दोनों प्रभावित हो रहे हैं. हाथियों के आये दिन गांव में प्रवेश करने से हो रही परेशानियों पर भी चिंता जतायी गयी. ग्रामीणों ने जगह-जगह लाइट लगाने व अन्य आवश्यक कदम उठाने की मांग की. विधायक ने सभी समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया. मौके पर बजरंग महतो, जीतलाल टुडू, रिंकू देवी, भोला मांझी, चरण हेंब्रम मौजूद थे.