सहियाओं को उचित मान-सम्मान जरूरी : ममता देवी
सहियाओं को उचित मान-सम्मान जरूरी : ममता देवी
By SAROJ TIWARY |
January 28, 2026 11:58 PM
गोला. गोला के गुनगुन पैलेस में मंगलवार को सहिया व सामुदायिक प्रशिक्षक संघ की बैठक हुई. इसमें विधायक ममता देवी शामिल हुईं. इस दौरान संघ ने छह सूत्री मांग पत्र विधायक को सौंपा. विधायक ने समस्याओं को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व संबंधित विभागीय मंत्री तक पहुंचाने का आश्वासन दिया. उन्होंने सहिया व प्रशिक्षक साथियों के हित में हरसंभव सहयोग व समर्थन देने का भरोसा भी दिलाया. उन्होंने कहा कि सहिया दीदी महिला स्वास्थ्य के प्रति एक मजबूत कड़ी का काम कर रही है. इनका मान-सम्मान जरूरी है. मौके पर गोला, दुलमी, चितरपुर व रामगढ़ प्रखंड की सहिया, सहिया साथी, बीटीटी आदि मौजूद थे.
...
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 8:33 AM
July 4, 2026 5:49 PM
July 1, 2026 7:53 PM
July 1, 2026 3:27 PM
July 1, 2026 11:36 AM
June 30, 2026 5:01 PM
June 30, 2026 3:25 PM
June 28, 2026 4:42 PM
June 27, 2026 6:16 PM
June 27, 2026 5:37 PM
