::::इबादत के साथ मुकम्मल हुआ रमजान का पहला रोजा

इबादत के साथ मुकम्मल हुआ रमजान का पहला रोजा

By SAROJ TIWARY | February 19, 2026 11:32 PM

रोजे की रौनक से गुलजार हुआ इलाका, मस्जिदों में शुरू हुई तरावीह की नमाज. भुरकुंडा. भुरकुंडा कोयलांचल व आसपास क्षेत्र में रमजान माह का पहला रोजा गुरुवार को इबादत के साथ मुकम्मल हो गया. रोजेदारों ने अलसुबह सेहरी की. दिनभर नमाज, तिलावत व इबादत का दौर चलता रहा. शाम को मगरिब की अजान सुनकर रोजेदारों ने खजूर व पानी का सेवन करते हुए रोजा खोला. रोजेदारों ने इफ्तार में विभिन्न प्रकार के व्यंजनों व फल का सेवन किया. बाजारों में इफ्तार व सेहरी के सामान की खरीदारी के लिए चहल-पहल बनी रही. बाजार में खजूर की कई वैराइटी उपलब्ध है. रोजा को लेकर नन्हें रोजेदारों में भी उत्साह रहा. नन्हें रोजेदारों ने रोजा रखा व अपना वक्त इबादत में गुजारा. रमजान को लेकर घरों में कुरान की तिलावत हो रही है. शाम को मस्जिदों में तरावीह नमाज के लिए भी बड़ी संख्या में लोग जुट रहे हैं. भुरकुंडा कोयलांचल, बासल, भदानीनगर, पतरातू, सयाल व उरीमारी क्षेत्र में रोजा को लेकर लोग इबादत में जुटे रहे. जवाहर नगर की छात्रा अरिशा इस्लाम ने भी पहला रोजा रखा व अपना दिन इबादत में गुजारा.