पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह ने रजरप्पा में की पूजा

::: पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह ने रजरप्पा में की पूजा

By SAROJ TIWARY | February 18, 2026 11:03 PM

रजरप्पा. अमावस्या के अवसर पर पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह ने रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिका मंदिर में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की. उन्होंने अपने सहयोगियों के साथ मंदिर परिसर में पुजारियों व कर्मचारियों के बीच कंबल का वितरण किया. उन्होंने श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण में भी हिस्सा लिया. श्री सिंह ने कहा कि मां छिन्नमस्तिका के प्रति उनकी अटूट आस्था है. मां भगवती की कृपा से क्षेत्र में सुख, शांति व समृद्धि बनी रहे, यही उनकी कामना है. मौके पर राजू कुमार मुंडा, भजन लाल महतो, ब्रजेश शर्मा, शेखर प्रजापति, राजकुमार यादव, आकाश कुमार, पंकज कुमार, बबलू राम, संजय ठाकुर, अंकुश भंडारी, प्रवीण यादव, बिट्टू रवानी, धर्मेंद्र भंडारी, हीरालाल उरांव उपस्थित थे.