करमा लोकल सेल से जुड़े 556 दंगल के प्रभावितों ने किया प्रदर्शन

करमा लोकल सेल से जुड़े 556 दंगल के प्रभावितों ने किया प्रदर्शन

By SAROJ TIWARY | September 20, 2025 10:15 PM

:::दंगल में किसी भी तरह की छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जायेगी. कुजू. करमा लोकल रोड सेल से जुड़े 556 दंगल के प्रभावित मजदूरों ने शनिवार को प्रदर्शन किया. सभी मजदूर सुगिया बाजार टांड़, गंधोनिया मेला स्थान और बूढ़ाखाप से जुलूस निकालते हुए पीओ कार्यालय होते हुए कांटाघर पहुंचे. यहां आमसभा आयोजित की गयी. सभा में नेताओं ने कहा कि हम अपने मान-सम्मान किसी भी कीमत पर गिरवी नहीं रखेंगे. 556 दंगल की एकता पर कोई समझौता नहीं होगा. दंगल में किसी भी तरह की छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जायेगी. करमा रोड सेल को चालू कराने में 556 दंगल की अहम भूमिका रही है. कुछ लोग हमें बाहरी बता कर खारिज करने और 147 दंगल को जोड़ने की साजिश कर रहे हैं. वर्ष 1993 में पूर्व विधायक टेकलाल महतो के नेतृत्व में 33 गांव मिला कर करमा रोड सेल खोला गया था. इसमें 556 दंगल की भागीदारी सबसे मजबूत रही है. सभा की अध्यक्षता खागेश्वर महतो ने की. संचालन राजनाथ महतो ने किया. आम सभा में भुनेश्वर महतो, अब्दुल अंसारी, प्रदीप शर्मा, महेंद्र यादव, हरिनारायण कुशवाहा, शिवा महतो, देवकी महतो, शमीम अंसारी, सुखदेव महतो, बालेश्वर महतो, मेघनाथ महतो, दामोदर यादव, मोहित महतो, देवलाल महतो, गणेश महतो शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है