:::हड़ताल को लेकर बलकुदरा खदान में पीट मीटिंग

:::हड़ताल को लेकर बलकुदरा खदान में पीट मीटिंग

By SAROJ TIWARY | February 10, 2026 11:43 PM

भुरकुंडा. बलकुदरा माइंस में मंगलवार को संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा ने पीट मीटिंग की. इसमें श्रमिकों को 12 फरवरी को प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी हड़ताल के मुद्दों से अवगत कराते हुए हड़ताल को सफल बनाने की अपील की. पीट मीटिंग की अध्यक्षता लखेंद्र राय ने की. संचालन संजय मिश्रा ने किया. पीट मीटिंग से पूर्व बलकुदरा खदान के हाजिरी बाबू स्व उमेंद्र कुमार के निधन पर शोक व्यक्त किया गया. उनका निधन आठ फरवरी को इलाज के दौरान मेडिका अस्पताल में हो गया था. पप्पू सिंह ने कहा कि अपनी नौकरियों व अधिकारों की रक्षा के लिए सभी को एकजुट होकर संघर्ष करने की जरूरत है. पीट मीटिंग में रमाकांत दुबे, संजय वर्मा, आशीष गुप्ता, अशोक राम, गणेश उरांव, शैलेंद्र सिंह, टुनटुन पांडेय, सत्यनारायण ठाकुर, राजेंद्र मुंडा, वासुदेव गोदाम, कलाम अंसारी, जफर आलम, भोला खरवार, शरीफ मियां, राजू मुंडा, अजीत कुमार उपस्थित थे.