निदेशक व डीइओ ने परीक्षा केंद्रों का लिया जायजा
निदेशक व डीइओ ने परीक्षा केंद्रों का लिया जायजा
By SAROJ TIWARY |
February 11, 2026 11:03 PM
रामगढ़. क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल, हजारीबाग के प्रवीण रंजन व जिला शिक्षा पदाधिकारी रामगढ़ की कुमारी नीलम ने जैक द्वारा आयोजित मैट्रिक व इंटर की वार्षिक परीक्षा का जायजा लिया. अधिकारियों ने एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय गोला व कृष्ण बल्लभ प्लस टू उच्च विद्यालय, लारी पहुंच कर केंद्र का जायजा लिया. क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक ने केंद्राधीक्षक को कदाचार मुक्त व जैक रांची के नियमों का पालन कराते हुए शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा कराने का निर्देश दिया. जिला शिक्षा पदाधिकारी कुमारी नीलम ने बताया कि रामगढ़ जिला में मैट्रिक व इंटर परीक्षा के कुल 85 केंद्र बनाये गये हैं. इसमें मैट्रिक में 11881 व इंटर में 11501 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं.
...
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 8:33 AM
July 4, 2026 5:49 PM
July 1, 2026 7:53 PM
July 1, 2026 3:27 PM
July 1, 2026 11:36 AM
June 30, 2026 5:01 PM
June 30, 2026 3:25 PM
June 28, 2026 4:42 PM
June 27, 2026 6:16 PM
June 27, 2026 5:37 PM
