मंडा में दिखी आस्था की मिसाल, अंगारों पर चले 51 शिवभक्त

मंडा में दिखी आस्था की मिसाल, अंगारों पर चले 51 शिवभक्त

By SAROJ TIWARY | May 29, 2026 11:09 PM

रजरप्पा. रामगढ़ प्रखंड के बारलोंग गांव में गुरुवार देर रात मंडा पर्व का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आजसू नेता पीयूष चौधरी एवं विशिष्ट अतिथि डब्लू साव शामिल हुए. अतिथियों ने छऊ नृत्य सांस्कृतिक मंच का उद्घाटन किया. पूजा समिति के अनुसार सप्ताह भर चलने वाले इस आयोजन के दौरान मां पार्वती के पाट को गांव के घर-घर तक पहुंचाया गया. गुरुवार रात आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में छऊ नृत्य दलों ने धार्मिक व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से लोगों का मन मोह लिया. मंडा पूजा में 51 शिवभक्तों ने 36 घंटे का निर्जला उपवास रखकर लोटन सेवा दी. शुक्रवार सुबह भक्तों ने अंगारों पर चल कर शिवभक्ति का परिचय दिया. मौके पर चिंतामणि प्रसाद, मनोज कुमार, निशा देवी, राजकुमार महतो, सुरेंद्र महतो, मुखलाल महतो, तीरथ नाथ महतो, अनिल महतो, सतीश महतो, रामनाथ महतो, शिव महतो, करण महतो, संतोष महतो, मनीष मुंडा, हेमनाथ महतो, शशि कुमार, मुकेश साहू, दीपक बेदिया, चितरंजन महतो व योगेंद्र प्रसाद मौजूद थे.