:::पतरातू रेलवे कॉलोनी में शुरू हुआ शतचंडी महायज्ञ

पतरातू रेलवे कॉलोनी में शुरू हुआ शतचंडी महायज्ञ

By SAROJ TIWARY | April 18, 2026 10:26 PM

पतरातू. रेलवे कॉलोनी स्थित शिव मंदिर प्रांगण में शतचंडी महायज्ञ व प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ शनिवार को हुआ. यह आयोजन माता पार्वती, भगवान कार्तिकेय व गणेश के विग्रह प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में किया जा रहा है. यज्ञ के प्रथम दिन आचार्य धर्मेंद्र तिवारी के नेतृत्व में कलश यात्रा निकाली गयी. आयोजन समिति ने बताया कि यज्ञ का समापन 24 अप्रैल को होगा. इस दौरान प्रतिदिन शाम को भागवत कथा का भी आयोजन किया जायेगा. कथा के लिए व्यास अनुराग कृष्ण जी महाराज (पगड़ी वाले बाबा) वृंदावन से पधारे हैं. इस अवसर पर मुख्य संरक्षक वरीय मंडल यांत्रिक अभियंता (डीजल) अनिल कुमार सिंह, संरक्षक प्रभारी निरीक्षक (आरपीएफ) अजय कुमार सिंह, अध्यक्ष निशांत सिंह, सचिव सुनील पाठक, समन्वयक मृत्युंजय कुमार, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी उपस्थित थे.