महिला आरक्षण पर केंद्र सरकार की नीयत साफ हो : ममता

महिला आरक्षण पर केंद्र सरकार की नीयत साफ हो : ममता

By SAROJ TIWARY | April 22, 2026 11:34 PM

रामगढ़. रामगढ़ स्थित होटल ला मैरिटल में कांग्रेस जिलाध्यक्ष सह स्थानीय विधायक ममता देवी ने प्रेस वार्ता की. इसमें विधायक ममता देवी ने महिला आरक्षण विधेयक को लेकर केंद्र सरकार केंद्र सरकार को निशाने पर लिया. कहा कि महिला आरक्षण को लेकर पूरा विपक्ष एकजुट है. वर्ष 2023 में पारित विधेयक को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाना चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि लोकसभा में संविधान संशोधन विधेयक के गिरने से परिसीमन को लेकर केंद्र सरकार की साजिश विफल हो गयी है, जो लोकतंत्र और संविधान की जीत है. ममता देवी ने कहा कि केंद्र सरकार 2011 की जनगणना के आधार पर परिसीमन लागू करना चाहती थी. इससे बिना जातीय आंकड़ों के मनमाने तरीके से राजनीतिक लाभ उठाया जा सके. मौके पर मंजू जोशी, रंधीर गुप्ता, सीपी संतन, दिनेश मुंडा, मुकेश यादव, मुन्ना पासवान, संजय साव, सुधीर मंगलेश मौजूद थे.