विधि-व्यवस्था भंग करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

विधि-व्यवस्था भंग करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

By SAROJ TIWARY | March 1, 2026 10:58 PM

बरकाकाना. होली व रमजान को लेकर रविवार को बरकाकाना ओपी में शांति समिति की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता ओपी प्रभारी उमाशंकर वर्मा ने की. ओपी प्रभारी उमाशंकर वर्मा ने कहा कि सभी पर्व-त्योहार को भाईचारे के साथ मनाना है. विधि-व्यवस्था भंग करनेवालों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी. मौके पर इरहुगन होरो, अरविंद कुमार सिंह, वार्ड पार्षद गीता देवी, फातमा खातून, रमेश प्रसाद यादव, जीएस राय, विनोद तिवारी, बिनोद महतो, गोविंद बेदिया, हरिरत्नम साहू, दीपक कुमार सिंह, प्रदीप शर्मा, सुशील कुमार, पंचदेव करमाली, अखिलेश महतो, इकबाल खान, मो मकसूद, शाहनवाज खान, पवन यादव, सोहेल अंसारी, मो मुबारक, विवेक कुमार सिंह, जानकी महतो, अनवर हुसैन, शीतल बेदिया, असगर अंसारी, शकील अहमद, मो शहजाद, मो मोहिब, उमेश महतो, मो तैयब अंसारी, भुवनेश्वर महतो, सुनील महतो, हरेश उपस्थित थे.