कवि सम्मेलन में कवियों ने रचनाओं से किया मंत्रमुग्ध

कवि सम्मेलन में कवियों ने रचनाओं से किया मंत्रमुग्ध

By SAROJ TIWARY | April 6, 2026 11:13 PM

सम्मेलन में युवा एवं वरिष्ठ कवियों को किया गया सम्मानित. रामगढ़. रामगढ़ कर्णधार संस्था ने होटल शिवम इन, रामगढ़ में विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया. कार्यक्रम में देश के झारखंड, बिहार व यूपी से आये कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया. मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट कर्नल सीआरओ-एसआरसी बी थापा, विशिष्ट अतिथि विजय मेवाड़ उपस्थित थे. मौके पर मुख्य अतिथि कर्नल बी थापा ने कहा कि इस तरह का मंच नये कवियों लिए प्रेरणादायक है. इससे उनके अंदर भी कवित्व के भाव को बल मिलेगा. विजय मेवाड़ ने कहा कि कर्णधार संस्था लगातार सामाजिक कार्य कर रामगढ़ में पहचान बना रही है. मौके पर लखनऊ के गोविंद गजब, रायबरेली के संदीप शरारती, रांची की शालिनी साहिब, रांची के अंकित सिंह, सरोज झा झारखंडी, चंद्रिका ठाकुर देशदीप, राज रामगढ़ी एवं सीताराम उपस्थित थे. कार्यक्रम का आयोजन कर्णधार सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था के संस्थापक विक्रांत गुप्ता, अध्यक्ष जयदीप सोनी व संयोजक राकेश श्रीवास्तव नाजुक के सहयोग से किया गया. इस अवसर पर रामगढ़ के युवा एवं वरिष्ठ कवियों को सम्मानित किया गया. उन्हें देश के ख्याति प्राप्त कवियों के साथ काव्य पाठ करने का अवसर दिया गया. अतिथियों ने संस्थापक विक्रांत गुप्ता की फिल्म रैना का भी विमोचन किया.