:जमशेदजी नसरवानजी टाटा की मनायी गयी जयंती

:जमशेदजी नसरवानजी टाटा की मनायी गयी जयंती

By SAROJ TIWARY | March 5, 2026 11:43 PM

घाटोटांड़. टाटा स्टील के वेस्ट बोकारो डिवीजन में संस्थापक जमशेदजी नसरवानजी टाटा की 187वीं जयंती मनायी गयी. समारोह की शुरुआत दो मार्च को जेएन टाटा पार्क में लाइटिंग प्रदर्शनी के साथ हुई. प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि डिवीजन के चीफ व क्वायरी एसइबी नरेंद्र कुमार गुप्ता ने किया. संस्थापक दिवस के अवसर पर टाउनशिप के प्रमुख स्थल जनरल मैनेजर ऑफिस, जनरल सर्विसेज ऑफिस, सीएमसी चौक, पटेल चौक व सर दोराबजी टाटा पार्क को भी सजाया गया था. तीन मार्च को जेएन टाटा पार्क में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में मुख्य अतिथि नरेंद्र कुमार गुप्ता के साथ चीफ, प्रोजेक्ट एंड कंस्ट्रक्शन राजीव कुमार सिंह ने जमशेदजी टाटा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया. जनरल सर्विसेज ऑफिस में भी श्रद्धांजलि सभा हुई. वरिष्ठ प्रबंधन एवं अधिकारियों की पत्नियों ने टाटा मेन हॉस्पिटल, वेस्ट बोकारो में मरीजों के बीच फल का वितरण किया. गौरतलब हो कि तीन मार्च को संस्थापक दिवस के रूप में मनाया जाता है. जमशेदजी टाटा की दूरदर्शिता और उनकी विरासत ने देश के औद्योगिक विकास को नयी दिशा दी.