पतरातू में मनी भगवान विश्वकर्मा की जयंती

पतरातू में मनी भगवान विश्वकर्मा की जयंती

By SAROJ TIWARY | February 1, 2026 9:55 PM

पतरातू. पतरातू मेन रोड स्थित बबलू विश्वकर्मा के कारखाना परिसर में भगवान विश्वकर्मा की जयंती मनायी गयी. अखिल भारतीय विश्वकर्मा समन्वय समिति व विश्वकर्मा न्यास समिति के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन हुआ. मुख्य अतिथि समन्वय समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमनाथ विश्वकर्मा व संरक्षक बैजनाथ आनंद की उपस्थिति में पूजा-अर्चना की गयी. प्रेमनाथ विश्वकर्मा ने कहा कि विश्वकर्मा समाज को अपने बच्चों को बेहतर से बेहतर शिक्षा देने का प्रयास करना होगा. मौके पर संजीत विश्वकर्मा, बहुरूपी बबलू, राज शर्मा, बसंत विश्वकर्मा, बैजनाथ आनंद, उमेश विश्वकर्मा, लक्ष्मण राणा, संजय शर्मा, गोविंद प्रसाद, सुदामा शर्मा, गोपाल शर्मा, अशोक, प्रेमनाथ, रामप्रवेश शर्मा, ललन प्रसाद, मिथिलेश शर्मा, अजीत विश्वकर्मा, लाल विश्वकर्मा, राकेश, विक्की उपस्थित थे.