[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रामगढ़ अबीर-गुलाल से सराबोर हुआ शहर, विभिन्न संगठनों ने मनाया मिलन समारोह

अबीर-गुलाल से सराबोर हुआ शहर, विभिन्न संगठनों ने मनाया मिलन समारोह

0
अबीर-गुलाल से सराबोर हुआ शहर, विभिन्न संगठनों ने मनाया मिलन समारोह

प्रेम, भाईचारे व सामाजिक सौहार्द्र का दिया संदेश रामगढ़. शहर में विभिन्न सामाजिक, धार्मिक व व्यावसायिक संगठनों की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. चेंबर ऑफ कॉमर्स, इनरव्हील क्लब, समर्थगुरु धारा, अग्रसेन भवन, साहू भवन ट्रस्ट व किला मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रमों में लोगों ने अबीर-गुलाल के साथ होली मनायी. प्रेम, भाईचारे व सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया. चेंबर ऑफ कॉमर्स में होली मिलन समारोह, उद्यमी व व्यापारी जुटे 1 आर-11- होली मिलन समारोह में शामिल विधायक ममता देवी व चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी रामगढ़. बिजुलिया स्थित महामूर्ख सभागार में रामगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में उद्यमी व व्यापारी शामिल हुए और अबीर-गुलाल के साथ होली मनायी. मुख्य अतिथि विधायिका ममता देवी व बजरंग महतो उपस्थित थे. अध्यक्ष मंजीत साहनी को महामूर्ख की उपाधि दी गयी. कमल बगड़िया व ध्रुव सिंह के होली गीतों का आनंद लिया. मुख्य अतिथि ममता देवी ने होली को प्रेम व सौहार्द्र का पर्व बताते हुए शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की. मंच संचालन झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व अध्यक्ष विनय अग्रवाल ने किया. कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष आनंद अग्रवाल, प्रदीप कुमार सिंह, विमल बुधिया, अशोक जैन, उपाध्यक्ष अमरेश गणक, मानद सचिव मनोज चतुर्वेदी, सह सचिव इंद्रपाल सिंह सैनी, अभिजीत कुमार, विधान सिंह, अरुण बगड़िया, राहुल जैन, निलेश कुमार गुप्ता, नरेंद्र सिंह, निशु प्रसाद, महेश बंसल, पप्पू जस्सल, मृत्युंजय केसरी, रमेश बैंदिया, रवींद्र कुमार साहू, परमजीत सिंह सैनी, किशोर जाजू, नरेंद्र सिंह चमन, गुरजीत सिंह, रमन मेहरा, मनमोहन सिंह लांबा, ओंकार मल्होत्रा, सुरेंदर सोबती उपस्थित थे. इनरव्हील क्लब ने मनाया होली उत्सव 1 आर-12- होली मिलन समारोह में शामिल क्लब के पदाधिकारी व अन्य इनरव्हील क्लब ने अनुराधा श्रॉफ व नमिता श्रॉफ के निवास स्थान पर रविवार को होली मिलन समारोह आयोजित किया. कार्यक्रम में सदस्यों ने अबीर-गुलाल के साथ होली मनायी. क्लब अध्यक्ष नमिता श्रॉफ ने कहा कि ऐसे आयोजन आपसी प्रेम, सौहार्द्र व भाईचारे को बढ़ावा देते हैं. मौके पर जनेशा वडेरा, मेघा बागरिया, निधि चौधरी, नीरू साहनी, शर्मिष्ठा दत्ता, अनुराधा श्रॉफ, रंजू अग्रवाल, राजिंदर बुढ़वाल, दीपा वडेरा, राजिंदर कालरा, रंजू अरोरा, मनबीर कौर, परमजीत भुसरी, बलविंदर कौर, पिंकी पोद्दार, मीरा बगारिया, उर्मिला बगारिया, श्वेता जैन, नयन मेवाड़, नवलजीत कौर, जसबिंदर होरा, ममता अग्रवाल, जसप्रीत कौर, गुरबक्श कौर, हरमीत कौर, मधु अग्रवाल, पिंकी बंसल, हरमीत कौर, अंबाली जैन, पूनम सिंघानिया, प्रियंका जैन, पम्मी गांधी, ममता उपस्थित थीं. समर्थगुरु धारा में होली मिलन समारोह आयोजित 1 आर-13- सुप्रभात ध्यान व होली मिलन समारोह में शामिल साधक. रामगढ़. समर्थगुरु धारा (ओशोधारा) ने स्वामी अयोध्या के निवास स्थान पर स्वामी रणधीर कुमार गुप्ता के नेतृत्व में विशेष सुप्रभात ध्यान का आयोजन किया. इसमें अशोक गुप्ता, किशोर गुप्ता, आचार्य सोनी, आचार्य विजय लक्ष्मी, रानी ने भाग लिया. इस अवसर पर होली मिलन समारोह भी आयोजित किया गया. कार्यक्रम में अशोक गुप्ता, आचार्य किशोर गुप्ता, आचार्य सोनी, आचार्य विजय लक्ष्मी, स्वामी रणधीर गुप्ता, अयोध्या, सोमर, मोहन, संजय, प्रभु, मनोज, मुकेश राणा, रानी, कंचन, अंगिता, कुंती, बेबी, मौसमी, सरिता तथा छोटे साधक अनुपम, आराध्या, विख्यात, दुर्गेश, अर्चना, सुलोचना उपस्थित थे. रंगों की बौछार के बीच अग्रसेन भवन में मना होली मिलन समारोह 1 आर-14- कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे गोला रोड स्थित अग्रसेन भवन में श्रीनारनौलिया अग्रवाल संघ के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का आयोजन रविवार को किया गया. समारोह में समाज के लोगों की उल्लेखनीय भागीदारी रही. मंच संचालन आलोक अग्रवाल व शालिनी अग्रवाल ने किया. श्रीनारनौलिया अग्रवाल महासभा के महासचिव विजय अग्रवाल, अध्यक्ष गौरी शंकर अग्रवाल व सचिव रंजन अग्रवाल ने होली की शुभकामना दी. संयोजक धर्मवीर अग्रवाल ने धन्यवाद ज्ञापन किया. कार्यक्रम की रूपरेखा महिला समिति ने तैयार की. मौके पर समाज के कोषाध्यक्ष सुनील अग्रवाल, पुरुषोत्तम कुमार, आलोक अग्रवाल, अरविंद अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, प्रिंस अग्रवाल, शंकर अग्रवाल, जयप्रकाश अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, विजय अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, नीता अग्रवाल, रेणु अग्रवाल, कुसुम अग्रवाल, रीना अग्रवाल, शारदा अग्रवाल, संध्या अग्रवाल, रेखा अग्रवाल, रीना अग्रवाल, रिया अग्रवाल, अंजू अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल, रंजू अग्रवाल, रूपम अग्रवाल, कृति अग्रवाल, रूपा मौजूद थे. साहू भवन ट्रस्ट में होली मिलन समारोह आयोजित 1 आर-15. पूर्व विधायक अंबा प्रसाद को बुके भेंट करते ट्रस्ट में पदाधिकारी साहू भवन ट्रस्ट में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के सफल आयोजन में ट्रस्ट के अध्यक्ष उपेंद्र प्रसाद गुप्ता, कोषाध्यक्ष प्रमोद कुमार शाह, भंडारपाल शंभू शाह, संजीत शाह, दीपक शाह व कार्यकारिणी सदस्यों का सहयोग रहा. मौके पर समाज के वरिष्ठ सदस्य पशुपति शाह, रामनरेश शाह, पूर्व विधायक अंबा प्रसाद, समाजसेवी अनमोल सिंह व पूर्व सचिव दीनदयाल कुमार मौजूद थे. किला मंदिर परिसर में होली मिलन समारोह आयोजित 1 आर-16- . होली मिलन समारोह में शामिल लोग. रामनवमी पूजा महासमिति के बैनर तले किला मंदिर परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. महासमिति अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि होली प्रेम व समरसता का संदेश देती है. उन्होंने समाज को एकजुट करने का आह्वान किया. मौके पर दीपक मिश्रा, रंजन फौजी, विशाल जायसवाल, पंकज महतो, ओमप्रकाश कुशवाहा, दीपक सोनकर, ब्रजेश पाठक, सत्यजीत चौधरी, मिथिलेश मंडल, सत्यजीत सिंह, संतोष नायक, नीतीश राम, तरुण साव, सुमित अग्रवाल, कुणाल दास, सौरभ जायसवाल, मणिशंकर ठाकुर, नीतीश कुमार, पंकज महतो, प्रवीण सोनू, सुशांत पांडेय, दीपक तिवारी, आकाश सिंह, धीरज साव, पंकज दांगी, ऋषि विश्वकर्मा, कैलाश दागी मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel