[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गोड्डा तेतरिया माल पंचायत के बरैयाचक गांव में पेयजल संकट, सोलर जलमीनार आठ माह से खराब

तेतरिया माल पंचायत के बरैयाचक गांव में पेयजल संकट, सोलर जलमीनार आठ माह से खराब

0
तेतरिया माल पंचायत के बरैयाचक गांव में पेयजल संकट, सोलर जलमीनार आठ माह से खराब

ठाकुरगंगटी प्रखंड क्षेत्र के तेतरिया माल पंचायत के बरैयाचक गांव में इन दिनों पेयजल की भीषण समस्या उत्पन्न हो गयी है. गांव में लगा सोलर जलमीनार पिछले आठ महीने से खराब पड़ा हुआ है, जिसके कारण ग्रामीणों को पीने का पानी तक मयस्सर नहीं हो पा रहा है. इस गंभीर समस्या के बावजूद संबंधित विभाग कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है. गांव के ग्रामीणों अरविंद कुमार, राजेश कुमार, छोटू कुमार, सुरेश राय, शंकर यादव, पप्पू कुमार और सिकंदर राय ने बताया कि कुछ साल पहले पंचायत भवन के सामने यह जलमीनार लगाया गया था, जिससे गांव के लोगों को पानी की समस्या हल हो गयी थी. आसपास के घरों की महिलाएं आसानी से पानी लाकर घरेलू कामों में इस्तेमाल करती थीं और मार्ग पर गुजरने वाले लोग भी रुककर पानी पीते थे. लेकिन अब यह जलमीनार केवल शोभा की वस्तु बनकर खड़ा है और कई महीनों से खराब पड़ा है. ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार विभाग से मरम्मत की मांग की, लेकिन हर बार उनकी शिकायतों को नजरअंदाज कर दिया गया. गर्मी के मौसम की शुरुआत हो चुकी है और अब पानी की समस्या और बढ़ने की संभावना है. ग्रामीणों ने कहा कि अगर जलमीनार की मरम्मत हो जाये तो उन्हें राहत मिल सकती है, लेकिन विभाग की उदासीनता के कारण यह समस्या जस की तस बनी हुई है. वर्तमान में गांव में पंचास घरों में लगभग तीन सौ लोग प्रभावित हैं, जिन्हें पानी के लिए अन्य स्थानों से दूर-दूर जाना पड़ता है. महिलाएं अक्सर इस समस्या से जूझती हैं कि भोजन बनाने से पहले पानी का जुगाड़ कैसे किया जाये. इस बारे में पूछे जाने पर, बीडीओ विजय कुमार मंडल ने बताया कि उन्हें इस समस्या की जानकारी नहीं थी. उन्होंने आश्वासन दिया कि वे संबंधित विभाग से संपर्क कर जलमीनार की मरम्मत जल्द करवाएंगे, ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel