रजरप्पा में हाथियों का आतंक, कई घरों की दीवारें तोड़ी
रजरप्पा में हाथियों का आतंक, कई घरों की दीवारें तोड़ी
By SAROJ TIWARY |
February 18, 2026 11:33 PM
चितरपुर. चितरपुर प्रखंड की मायल पंचायत अंतर्गत ढटवाटांड़ गांव में मंगलवार की रात हाथियों ने उत्पात मचाया. झुंड में शामिल चार हाथी गांव में घुस गये. इससे गांव में अफरा-तफरी मच गयी. हाथियों ने कई घरों की दीवारों को क्षतिग्रस्त कर दिया. इससे ग्रामीणों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा. घटना के समय अधिकांश लोग घरों में सोने की तैयारी कर रहे थे. इसी दौरान, तेज आवाज सुनकर ग्रामीण बाहर निकले. आसपास के लोग जमा हो गये. काफी मशक्कत के बाद हाथियों को रजरप्पा परियोजना के डंपिंग यार्ड की ओर खदेड़ा गया. इस दौरान किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है. ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले भी हाथी के हमले में एक युवक की मौत हो चुकी है. लोगों ने वन विभाग से स्थायी समाधान निकालने की मांग की है.
...
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 8:33 AM
July 4, 2026 5:49 PM
July 1, 2026 7:53 PM
July 1, 2026 3:27 PM
July 1, 2026 11:36 AM
June 30, 2026 5:01 PM
June 30, 2026 3:25 PM
June 28, 2026 4:42 PM
June 27, 2026 6:16 PM
June 27, 2026 5:37 PM
