गोला में हाथियों ने मकानों को किया क्षतिग्रस्त
हाथियों ने मकानों को किया क्षतिग्रस्त
By Prabhat Khabar News Desk |
April 11, 2024 10:25 PM
गोला. गोला वन क्षेत्र के ऊपरबरगा में हाथियों ने बुधवार रात उत्पात मचाया. इस दौरान हाथियों ने तीन लोगों के मकान को क्षतिग्रस्त कर दिया. सूचना मिलने के बाद पंचायत के मुखिया जीतलाल टुड्डू घटना स्थल पहुंच कर नुकसान का जायजा लिया एवं वन विभाग के अधिकारियों से क्षतिपूर्ति मुआवजा देने की मांग की. ग्रामीणों ने बताया कि 13 हाथियों का झुंड है. हाथियों ने परीक्षित महतो, बहादुर महतो, रामजी महतो के मकान को क्षतिग्रस्त कर दिया. कई लोगों के खेतों में लगी फसलों को भी हाथियों ने बर्बाद कर दिया. अधिकारियों ने ग्रामीणों को सुरक्षा एवं मुआवजा देने की बात कही.
...
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 8:33 AM
July 4, 2026 5:49 PM
July 1, 2026 7:53 PM
July 1, 2026 3:27 PM
July 1, 2026 11:36 AM
June 30, 2026 5:01 PM
June 30, 2026 3:25 PM
June 28, 2026 4:42 PM
June 27, 2026 6:16 PM
June 27, 2026 5:37 PM
