[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रामगढ़ आलू व्यवसायी पर ब्लेड से जानलेवा हमला, 40 हजार की छिनतई

आलू व्यवसायी पर ब्लेड से जानलेवा हमला, 40 हजार की छिनतई

0
आलू व्यवसायी पर ब्लेड से जानलेवा हमला, 40 हजार की छिनतई

:::: स्थानीय लोगों की मदद से घायल को पहुंचाया गया अस्पताल, घटना के बाद व्यवसायियों में दहशत ::पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा रजरप्पा. रजरप्पा थाना क्षेत्र के चितरपुर बाजार टांड़ में बुधवार की शाम आलू व्यवसायी पर ब्लेड से हमला कर 40 हजार रुपये की छिनतई की गयी. इसमें व्यवसायी गंभीर रूप से घायल हो गया. उसके चेहरे और कान पर लगभग 30 टांके लगे हैं. मिली जानकारी के अनुसार, छोटकीपोना निवासी शंकर कुमार महतो ने रजरप्पा थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. उन्होंने बताया कि 11 फरवरी की शाम लगभग छह बजे वह बाजार टांड़ स्थित आलू गोदाम में दिन भर की बिक्री की राशि गिन रहे थे. इसी दौरान, चितरपुर बाजार टांड़ निवासी किशन रजक (पिता राजेंद्र रजक उर्फ मोटू) अचानक वहां पहुंचा और ब्लेड से उन पर हमला कर दिया. हमले में शंकर महतो लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गये. इसके बाद, आरोपी नकद लेकर फरार हो गया. घटना के बाद आस-पास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल व्यवसायी को तत्काल अस्पताल पहुंचाया. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनके चेहरे और कान पर लगभग 30 टांके लगाये. फिलहाल, उनकी स्थिति स्थिर बतायी जा रही है. मामला दर्ज होते ही पुलिस ने आरोपी किशन रजक को गिरफ्तार कर लिया. आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद गुरुवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. घटना के बाद बाजार क्षेत्र के व्यवसायियों में दहशत है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel