[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड चाईबासा Chaibasa News : मंगलाहाट में तीन दुकानों के ताले तोड़ ~80 हजार के सामान उड़ाये

Chaibasa News : मंगलाहाट में तीन दुकानों के ताले तोड़ ~80 हजार के सामान उड़ाये

0
Chaibasa News : मंगलाहाट में तीन दुकानों के ताले तोड़ ~80 हजार के सामान उड़ाये

चाईबासा. सदर थाना क्षेत्र के मंगलाहाट परिसर में बुधवार की रात चोरों ने जमकर उत्पात मचाया. चोरों ने एक साथ तीन दुकानों को अपना निशाना बनाया और करीब 80 हजार रुपये मूल्य के सामान की चोरी कर ली. इस घटना के बाद से स्थानीय दुकानदारों में भारी भय और असुरक्षा का माहौल है.

पीछे का दरवाजा और एस्बेस्ट्स तोड़कर घुसे चोर:

चोरों ने बेहद शातिर तरीके से चोरी को अंजाम दिया. उन्होंने दुकानों के पिछले दरवाजे का ताला तोड़ा और कुछ दुकानों में छत का एस्बेस्ट्स काटकर अंदर प्रवेश किया. चोर दुकानों से नकदी के साथ-साथ भारी मात्रा में चावल, आटा, सरसों तेल, साबुन, चायपति और अन्य किराना सामान समेट ले गए. एक अन्य दुकान में भी चोरी का प्रयास किया गया, लेकिन वहां चोर सफल नहीं हो सके.

रात में सोते रहे लोग, हो गयी चोरी:

हैरानी की बात यह है कि दुकानदारों के अनुसार, कुछ दुकानों के सामने रात को लोग सोते भी हैं, इसके बावजूद चोरों ने इतनी बड़ी घटना को अंजाम दे दिया. सुबह सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच-पड़ताल की. पुलिस मामले की छानबीन कर चोरों की तलाश में जुट गयी है.

पीड़ित दुकानदारों ने सुनायी आपबीती

वारदात 01:

अरुण स्टोर की महिला दुकानदार सुषमा देवी ने बताया कि गुरुवार सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचीं, तो पिछले दरवाजे का ताला टूटा मिला. अंदर जाने पर देखा कि राशन के सामान के साथ-साथ काउंटर में रखे करीब 400-500 रुपये के सिक्के भी गायब थे.

वारदात 02:

मनोज स्टोर के दुकानदार ने बताया कि चोरों ने छत का एस्बेस्ट्स तोड़कर प्रवेश किया और दुकान से लगभग 30-40 हजार रुपये का सामान ले उड़े.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel