[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रामगढ़ Mayank Singh News: कुख्यात गैंगस्टर ने खुद को मयंक सिंह मानने से किया इनकार, कोर्ट ने जेल भेजा

Mayank Singh News: कुख्यात गैंगस्टर ने खुद को मयंक सिंह मानने से किया इनकार, कोर्ट ने जेल भेजा

0
Mayank Singh News: कुख्यात गैंगस्टर ने खुद को मयंक सिंह मानने से किया इनकार, कोर्ट ने जेल भेजा
एंटी लैंडमाइंस वाहन में मयंक सिंह को पेशी के लिए रामगढ़ लाया गया. फोटो : प्रभात खबर

Gangster Mayank Singh News| रामगढ़, सलाउद्दीन : झारखंड पुलिस की नाक में दम कर देने वाले गैंगस्टर मयंक सिंह उर्फ सुनील कुमार मीणा को झारखंड एटीएस की टीम ने शनिवार को रामगढ़ कोर्ट में पेश किया. एंटी लैंड माइंस वाहन से भारी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच उसे अपर न्यायिक दंडाधिकारी संदीप बर्मन की अदालत में पेश किया गया. कोर्ट में गैंगस्टर ने साफ कहा कि वह मयंक सिंह नहीं है. इस नाम का कोई और व्यक्ति होगा. कोर्ट में एटीएस और गैंगस्टर के वकील की दलीलें सुनने के बाद उसे रामगढ़ उपकारा भेजने का निर्देश दिया. एटीएस की तमाम दलीलों के बावजूद कोर्ट ने गैंगस्टर की रिमांड नहीं दी.

झारखंड पुलिस ने जारी कराया था रेड कॉर्नर नोटिस

सुनील कुमार मीणा उर्फ मयंक पर रामगढ़, पतरातू थाना समेत झारखंड के कई थानों में मामले दर्ज हैं. झारखंड एटीएस ने उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करवाया था. इसी के आधार पर अजरबेजान से गिरफ्तार कर उसे झारखंड लाया गया है. रामगढ़ जिले के पतरातू थाना के भदानीनगर ओपी कांड संख्या 175/2022 में उसे कोर्ट में पेश किया गया. उस पर रंगदारी मांगने का मामला दर्ज है.

Gangster Mayank Singh Brought To Ramgarh Court In Anti Land Mines Vehicle News
एंटी लैंडमाइंस ह्विकल में बारिश के बीच गैंगस्टर को रामगढ़ कोर्ट में पेश किया गया. फोटो : प्रभात खबर

Gangster Mayank Singh News: राजस्थान का रहने वाला है गैंगस्टर

मयंक सिंह उर्फ सुनील मीणा मूल रूप से राजस्थान के नयी मंडी थाना क्षेत्र जीडीएस पुरानी मंडी घड़ासाहन का रहने वाला है. पुलिस को कई मामलों में उसकी तलाश थी. उस पर 50 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं. उसके खिलाफ झारखंड ही नहीं, राजस्थान और पंजाब में भी कई क्रिमिनल केस दर्ज हैं.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

अमन साहू और लॉरेंस बिश्नोई से थे कनेक्शन

गैंगस्टर को अजरबेजान के दातू में गिरफ्तार किया गया था. उसकी गिरफ्तारी अक्टूबर 2024 में हुई. आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू का वह करीबी रहा है. उसके संबंध इंटरनेशनल क्रिमिनल लॉरेंस बिश्नोई से भी रहे हैं. ये लोग ऑपरेशन को अंजाम देने में एक-दूसरे की मदद करते रहे हैं. अमन साहू को पिछले दिनों झारखंड पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया था.

गैंगस्टर को आजरबेजान से प्रत्यर्पित करके रांची लाया गया

रामगढ़ कोर्ट में पेशी से पहले अजरबेजान से प्रत्यर्पण के बाद झारखंड आतंकवाद निरोधी दस्ता गैंगस्टर मयंक सिंह को शनिवार सुबह रांची वापस लाया गया. झारखंड एटीएस के एसपी ऋषभ कुमार झा के नेतृत्व में एटीएस के दल ने दोनों देशों के बीच प्रत्यर्पण संधि के अनुसार औपचारिकताएं पूरी कीं और फिर सिंह उर्फ ​​सुनील मीणा को वापस लाने के लिए आजरबेजान का दौरा किया.

इसे भी पढ़ें : झारखंड में खपाये जा रहे नकली नोट, रांची 500 रुपए के 42 बंडल जब्त, 2 गिरफ्तार

एटीएस एसपी बोले- झारखंड पुलिस के इतिहास में पहला प्रत्यर्पण

रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद ऋषभ झा ने कहा, ‘झारखंड पुलिस के इतिहास में यह पहला सफल प्रत्यर्पण है. हमें उम्मीद है कि विदेश में मौजूद बाकी अपराधियों को भी जल्द ही प्रत्यर्पण या निर्वासन के जरिये वापस लाया जाएगा.’ उन्होंने कहा कि यह बड़ी उपलब्धि है और इसका श्रेय पुलिस महानिदेशक, मुख्यमंत्री और राज्य एवं केंद्र सरकार के सहयोग को जाता है.

इसे भी पढ़ें

रामदयाल मुंडा का सपना अधूरा, 32 जनजातियों का साझा सांस्कृतिक स्थल आज भी उपेक्षित

झारखंड में 30 तक बारिश से राहत नहीं, कई जिलों में IMD का अलर्ट

भारत सरकार की मदद से कैमरून में फंसे 17 प्रवासी मजदूर आज लौट रहे घर, परिजनों में खुशी की लहर

रांची में नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार

Previous article Heavy Rain Warnings: 24,25,26,27,28 और 29 अगस्त को होगी भयंकर बारिश, आंधी-तूफान का अलर्ट
Next article बिहार का ये शहर बनेगा ग्रीन जोन! जल्द तैयार होगा वर्टिकल गार्डन, जानिए क्या है इसकी खासियत
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel