[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Heavy Rain Warnings: 24,25,26,27,28 और 29 अगस्त को होगी भयंकर बारिश, आंधी-तूफान का अलर्ट

Heavy Rain Warnings: 24,25,26,27,28 और 29 अगस्त को होगी भयंकर बारिश, आंधी-तूफान का अलर्ट

0
Heavy Rain Warnings: 24,25,26,27,28 और 29 अगस्त को होगी भयंकर बारिश, आंधी-तूफान का अलर्ट
भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त

Heavy Rain Warnings: बंगाल में निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जिसकी वजह से झारखंड, ओडिशा और बिहार में अत्यधिक भारी का दौर जारी है. आईएमडी के अनुसार 28 अगस्त को पश्चिमी मध्य प्रदेश में; 24-27 अगस्त के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में; 27 और 28 अगस्त को विदर्भ में; 24-25 ​​अगस्त के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, झारखंड में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है.

24-29 अगस्त के दौरान बिहार और ओडिशा में होगी बहुत भारी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार 24 अगस्त को पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों में; 24-26 अगस्त के दौरान बिहार में; 24-29 अगस्त के दौरान ओडिशा में; 23 अगस्त को पश्चिमी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार और ओडिशा में कुछ स्थानों पर बहुत भारी वर्षा; 23 और 24 अगस्त को पूर्वी मध्य प्रदेश में भी भारी बारिश होने की संभावना है.

24 से 26 अगस्त तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में भारी बारिश की संभावना

24 अगस्त को पूर्वी राजस्थान में अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना है. जबकि उत्तराखंड और राजस्थान में अगले 7 दिनों तक; जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 24 से 26 अगस्त तक; उत्तर प्रदेश में 24-25 ​​और 29 अगस्त को अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. उत्तराखंड में 24 से 25 अगस्त तक; हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 24 अगस्त को; पश्चिमी राजस्थान में 24 से 26 अगस्त तक; पूर्वी राजस्थान में 25 और 26 अगस्त को अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है. जबकि जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, उत्तराखंड और राजस्थान में अगले 7 दिनों तक अधिकांश/कई स्थानों पर हल्की/मध्यम वर्षा के साथ गरज और बिजली की संभावना है.

29 अगस्त तक गुजरात में बहुत भारी बारिश की संभावना

आईएमडी के अनुसार 29 अगस्त तक गुजरात राज्य में बहुत भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है.जबकि 24-29 अगस्त के दौरान कोंकण और मध्य महाराष्ट्र में भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों के दौरान गुजरात तट पर तेज सतही हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटे की गति) चलने की संभावना है.

24-29 अगस्त के दौरान असम और मेघालय में भारी बारिश की संभावना

अरुणाचल प्रदेश में 24 अगस्त को; जबकि 24-29 अगस्त के दौरान असम और मेघालय; 24-27 अगस्त के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश की संभावना है. अगले 2 दिनों के दौरान उत्तर-पूर्वी भारत में कई स्थानों पर गरज और बिजली के साथ हल्की/मध्यम वर्षा की संभावना है.

26-29 अगस्त के दौरान तटीय कर्नाटक में होगी भारी बारिश

26-28 अगस्त के दौरान केरल और माहे; 26-29 अगस्त के दौरान तटीय कर्नाटक; 26 अगस्त को तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में भारी बारिश की संभावना है. जबकि अगले 3 दिनों के दौरान इस क्षेत्र में तेज सतही हवाए (40-50 किमी प्रति घंटे की गति) चलने की संभावना है.

Previous article बिहार में मुर्गा चोरी के विवाद ने लिया खौफनाक रूप, युवक की पिटाई से मौत
Next article Mayank Singh News: कुख्यात गैंगस्टर ने खुद को मयंक सिंह मानने से किया इनकार, कोर्ट ने जेल भेजा
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel