नगर परिषद ने 48 होल्डिंग बकायादारों पर की सख्ती, बैंक खाते फ्रीज करने की प्रक्रिया शुरू

नगर परिषद ने 48 होल्डिंग बकायादारों पर की सख्ती, बैंक खाते फ्रीज करने की प्रक्रिया शुरू

By SAROJ TIWARY | February 24, 2026 10:58 PM

::::परिषद ने चिह्नित बकायेदारों की सूची तैयार कर संबंधित बैंक शाखा प्रबंधकों को भेजा है पत्र रामगढ़. रामगढ़ नगर परिषद ने होल्डिंग टैक्स बकायेदारों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की घोषणा की है. इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. बताया जा रहा है कि लंबे समय से कर का भुगतान नहीं करने वाले 48 होल्डिंग धारकों के बैंक खाते फ्रीज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. नगर परिषद के कार्यपालक अधिकारी अजमल हुसैन ने बताया कि कई बार नोटिस व सूचना देने के बावजूद संबंधित लोगों ने होल्डिंग टैक्स जमा नहीं किया. इसके बाद परिषद ने चिह्नित बकायेदारों की सूची तैयार कर संबंधित बैंक शाखा प्रबंधकों को पत्र भेजा है. उन्होंने कहा कि नगर परिषद के राजस्व की वसूली सुनिश्चित करने के लिए यह कार्रवाई की जा रही है. जिन लोगों पर लंबे समय से होल्डिंग टैक्स बकाया है, उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी. अधिकारी ने बकायेदारों से शीघ्र अपना बकाया कर जमा करने को कहा है. कर जमा नहीं करने पर आगे कड़ी कार्रवाई की जायेगी. नगर परिषद के इस कदम से बकायादारों में हड़कंप है. बकायेदारों में सांडी भरेचनगर के आनंद कुमार चौधरी, भगवान मुंडा, मेहुल कुमार बसंत, राकेश कुमार सिंह हैं. अंबाटांड़ बोंगाबार के शशि प्रजापति, इंद्रनाथ प्रजापति, सूरज कुमार हैं. मेसर्स न्यू भारत रिफ्रेक्ट्रीज लिमिटेड के संतोष कुमार सिंह है. बोंगाबार-भरेचनगर के देवंती देवी, हंसा देवी, कैलाश साव, अयोध्या वर्मा, विजय कुमार राय, आशा देवी, जानो देवी, सूरज कुशवाहा हैं. बड़वाटांड़ के विशुदेव प्रसाद रहनेवाले हैं. दिगवार के भुगलू गोसाई, रउता की ग्लोब स्टील एंड एमएमपी कंपनी, सेवटा की कांति सिंह, रउता के नइम, प्रताप कॉलोनी सेवटा के उदय प्रताप सिंह, मनोज कुमार सिंह, हरदेव सिंह हैं. बीआरएल गेट मरार निवासी नरेश राय, पटेल राय, विकास राय हैं. सेवटा के दिनेश्वर प्रसाद, रामानगर मरार के सन्नी कुमार सिंह, सेवटा के गंशु महतो हैं. रामगढ़ के दयानंद मोदी, रामानगर के मनीष कुमार, साहू टोला मरार के राजेश प्रसाद साहू, फूलसराय निवासी भीखमंग मिया, लाल मोहम्मद मिया, बसीर, गानी, नियामत अली हैं. हेसला के भास्कर दता, हेहल के भूपेंद्र कुमार, तेलियातू के दरबारी महतो, कैथा के माधव करमाली, जयपाल करमाली, शंकर पासवान, ममता देवी, मैनेजर महतो, हुहुआ के शेख भादो, छतरपुर के गुरुकू साहू, चामू साहू, शंभु तिवारी हैं. चेटर के निर्मल महतो व ललिता देवी, कोठार के नरसिंह मुंडा, मुर्रामकला के नागेंद्र पांडे, बिरेंद्र कुमार पांडे, उपेंद्र कुमार पांडे, भीखमंग महतो, एस जोड़ी सिंह और कुरूम के छेदी मुंडा शामिल हैं.