आपराधिक संगठन से जुड़े युवक को पुलिस ने पकड़ा
आपराधिक संगठन से जुड़े युवक को पुलिस ने पकड़ा
By Prabhat Khabar News Desk |
May 26, 2024 10:20 PM
उरीमारी. सयाल नालापार के समरित गंझू उर्फ मलिंगा नामक युवक को भुरकुंडा पुलिस ने रविवार की शाम को नालापार कब्रिस्तान के समीप से पकड़ा है. समरित का कनेक्शन आपराधिक संगठन से बताया जा रहा है. शनिवार की रात पुलिस ने नालापार में उसके घर में छापामारी भी की थी. इसमें हथियार बरामद होने की चर्चा है. हालांकि, समरित तब भाग निकला था. रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस उसे नालपार से धर-दबोचा. चर्चा है कि समरित को पकड़ने के दौरान पुलिस को हवाई फायरिंग भी करनी पड़ी. इधर, पुलिस इस मामले में कोई भी जानकारी नहीं दे रही है. बड़कागांव का रहने वाला समरित नालापार में अपने ससुराल में कई वर्षों से रह रहा था.
...
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 8:33 AM
July 4, 2026 5:49 PM
July 1, 2026 7:53 PM
July 1, 2026 3:27 PM
July 1, 2026 11:36 AM
June 30, 2026 5:01 PM
June 30, 2026 3:25 PM
June 28, 2026 4:42 PM
June 27, 2026 6:16 PM
June 27, 2026 5:37 PM
