डाड़ी मुखिया ने डीसी को दिया मुखिया

डाड़ी मुखिया ने डीसी को दिया मुखिया

By SAROJ TIWARY | February 13, 2026 11:31 PM

गिद्दी. डाड़ी मुखिया लखनलाल महतो ने उपायुक्त को पत्र दिया है. पत्र में कहा गया है कि डाड़ी पंचायत ग्रामीण व कोयला खनन आधारित क्षेत्र है. यहां पर डीएमएफटी से शिक्षा व रोजगार को बढ़ावा देने के लिए दो योजना ली गयी थी. महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए सर्फ व साबुन बनाने के लिए यहां पर भवन और मशीन स्थापित करना था. यह प्रस्ताव तीन वर्ष पूर्व लिया गया था. भवन बन गया है, लेकिन अभी तक मशीन स्थापित नहीं की गयी है. पत्र में कहा गया है कि नवनिर्मित भवन अब जर्जर होने की स्थिति में पहुंच गया है. महिलाएं रोजगार के लिए पलायन कर रही हैं. पत्र में कहा गया है कि विभिन्न प्रतियोगिता की तैयारी को लेकर पुस्तकालय भवन का निर्माण किया गया है. पंचायत सचिवालय में ज्ञान केंद्र चल रहा है. केंद्र में पढ़ कर कुछ बच्चों ने अपनी योग्यता के आधार पर सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में नौकरी करने लगे हैं. पुस्तकालय भवन बन कर तैयार है, लेकिन यह बंद रहता है. उपायुक्त से इस पर उचित कदम उठाने की मांग की गयी है.