निर्धारित समय सीमा में सभी कार्य पूर्ण करें : डीसी

निर्धारित समय सीमा में सभी कार्य पूर्ण करें : डीसी

By SAROJ TIWARY | June 4, 2026 10:45 PM

रामगढ़. जनगणना 2027 के तहत जिले में चल रहे कार्यों की समीक्षा को लेकर गुरुवार को उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक हुई. बैठक में अपर समाहर्ता, सभी चार्ज पदाधिकारी, सहायक चार्ज पदाधिकारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे. बैठक में उपायुक्त ने अब तक किये गये लेआउट मैपिंग एवं हाउस लिस्टिंग कार्यों की प्रगति की समीक्षा की. अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में ये कार्य प्रगति पर हैं. हालांकि, प्रखंडवार समीक्षा में कार्य की धीमी गति पर उपायुक्त ने असंतोष व्यक्त करते हुए इसमें तेजी लाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि डाटा एंट्री कार्य अत्यंत सावधानीपूर्वक किया जाये. नियमित रूप से इसकी गुणवत्ता की जांच सुनिश्चित की जाये. उन्होंने सभी पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर लेआउट मैपिंग एवं हाउस लिस्टिंग कार्य का भौतिक सत्यापन करने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया.