दो बच्चों की मां ने जहर खाकर की आत्महत्या

गोला थाना क्षेत्र के पूरबडीह बरवाटांड गांव में दो बच्चों की मां ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली. महिला का अंतिम संस्कार एक दिन पूर्व कर दिया गया.

By VIKASH NATH | February 4, 2026 6:39 PM

गोला. : गोला थाना क्षेत्र के पूरबडीह बरवाटांड गांव में दो बच्चों की मां ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली. महिला का अंतिम संस्कार एक दिन पूर्व कर दिया गया. बताया जाता है कि पारिवारिक विवाद से आहत होकर महिला ने दो फरवरी को जहरीला पदार्थ खा लिया था. जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों को इसकी जानकारी हुई. आनन-फानन में परिजन उसे इलाज के लिये अस्पताल ले गये, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी. घटना से गांव में शोक का माहौल है. ग्रामीणों के अनुसार मृतका मूल रूप से रामगढ़ की रहने वाली थी. उसने बरवाटांड निवासी एक युवक से प्रेम विवाह किया था. महिला के दो बच्चे हैं, जिनमें से एक बच्चा दिव्यांग बताया जाता है. घटना की सूचना मिलने के बाद मृतिका के मायके पक्ष के लोग गांव पहुंचे और दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई. आपसी सहमति के बाद मामले को सुलझाया गया और इसके बाद महिला का अंतिम संस्कार किया गया. हालांकि, इस पूरी घटना की सूचना गोला थाना पुलिस को नहीं दी गयी है. ग्रामीणों के बीच इस घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं, वहीं परिजन सदमे में हैं.