महापुरुषों की धरोहर को सहेजने का संकल्प लें : जगेश्वर महतो

चितरपुर प्रखंड के सांडी स्थित राधा महतो चौक पर सोमवार को राधा महतो चौक विकास समिति की ओर से स्व राधा महतो की जयंती मनायी गयी

By VIKASH NATH | February 16, 2026 6:40 PM

चितरपुर. चितरपुर प्रखंड के सांडी स्थित राधा महतो चौक पर सोमवार को राधा महतो चौक विकास समिति की ओर से स्व राधा महतो की जयंती मनायी गयी. मुख्य अतिथि आदिवासी कुड़मी समाज के केंद्रीय महासचिव जगेश्वर महतो नागवंशी, विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष रामविनय महतो, सचिव प्रण महतो व संगठन सचिव माथुर महतो उपस्थित थे. लोगों ने स्व महतो की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किया. मुख्य अतिथि श्री महतो ने कहा कि सांडी गांव को बसाने में स्व महतो का योगदान अतुलनीय रहा है. उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाज को आगे बढ़ाने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि महापुरुषों की धरोहर को सहेजना हम सबकी जिम्मेदारी है. इस अवसर पर आयोजन समिति ने खिचड़ी का भी वितरण किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता गुलेश्वर महतो ने की. संचालन विनोद महतो ने किया. मौके पर ईश्वर दयाल महतो, निशा देवी, चंद्रभूषण महतो, सुभाष महतो, दिवाकर महतो, सुखदेव महतो, धनेश्वर महतो, सुरेश महतो, ठाकुरदास महतो, रोहित राज महतो, बिजली महतो, चंदेश्वर महतो उपस्थित थे.

..दिल्ली में सम्मानित हुए शिक्षक रजनीश पाठक

रजरप्पा. अखिल भारतीय वैदिक संगीत गोष्ठी में डीएवी पब्लिक स्कूल रजरप्पा के संगीत शिक्षक रजनीश पाठक को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया. यह आयोजन आर्य प्रादेशिक प्रतिनिधि सभा नयी दिल्ली के तत्वावधान में स्वामी दयानंद सरस्वती के जन्मोत्सव पर दिल्ली में हुआ था. श्री पाठक ने 135 प्रतिभागियों के बीच प्रथम व द्वितीय चरण में शानदार प्रदर्शन किया. श्री पाठक को नकद दो हजार रुपये दिया गया. प्राचार्य डॉ एसके शर्मा ने रजनीश पाठक को इस उपलब्धि पर बधाई दी है.