सीएम के आज नेमरा में संभावित आगमन को लेकर प्रशासन सतर्क

सीएम के आज नेमरा में संभावित आगमन को लेकर प्रशासन सतर्क

By SAROJ TIWARY | February 15, 2026 11:21 PM

गोला. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 16 फरवरी को पैतृक गांव नेमरा आ सकते हैं. सीएम के संभावित आगमन कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन सतर्क हो गया है. मुख्यमंत्री अपनी पत्नी कल्पना सोरेन तथा परिवार के अन्य सदस्यों के साथ नेमरा पहुंच सकते हैं. कार्यक्रम को देखते हुए रविवार को प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की टीम ने नेमरा गांव पहुंच कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. अधिकारियों ने बरलंगा से लेकर नेमरा तक सड़क मार्ग, यातायात नियंत्रण, पार्किंग व्यवस्था एवं सुरक्षा बिंदुओं का निरीक्षण किया. संभावित कार्यक्रम स्थल के आसपास बैरिकेडिंग, पुलिस बल की तैनाती तथा भीड़ नियंत्रण को लेकर आवश्यक निर्देश दिया गया है. स्थानीय थाना प्रभारी एवं वरीय अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने काे कहा गया है. मुख्यमंत्री सुबह करीब नौ बजे अपने पैतृक गांव पहुंचकर कुल देवता की पूजा-अर्चना करेंगे. इसे पारिवारिक कार्यक्रम बताया जा रहा है, लेकिन सीएम के आगमन को देखते हुए स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल है. निरीक्षण के दौरान डीडीसी आशीष अग्रवाल, एसडीपीओ परमेश्वर प्रसाद, बीडीओ, सीओ एव बरलंगा थाना प्रभारी अशोक कुमार मौजूद थे.