महाशिवरात्रि पर गौरी-शंकर मंदिर में बारात का स्वागत

महाशिवरात्रि पर गौरी-शंकर मंदिर में बारात का स्वागत

By SAROJ TIWARY | February 15, 2026 11:17 PM

उरीमारी. महाशिवरात्रि के अवसर पर उरीमारी क्षेत्र में श्रद्धा व उत्साह का संगम देखने को मिला. थाना कॉलोनी परिसर से भगवान शिव की बारात निकली. इसकी अगुवाई थाना प्रभारी रत्थू उरांव कर रहे थे. बारात उरीमारी गौरी-शंकर मंदिर पहुंची. मंदिर में बारात का स्वागत हुआ. राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन (इंटक) के क्षेत्रीय सचिव राजू यादव के नेतृत्व में बारातियों का स्वागत किया गया. पूरा वातावरण हर-हर महादेव व बम-बम भोले के जयघोष से गूंज उठा. थाना कॉलोनी में भंडारे का भी आयोजन हुआ. जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया. मौके पर विंध्याचल बेदिया, कानू मरांडी, सीताराम किस्कू, सअनि संजय यादव, केके दुबे, गौरी देवी, श्यामसुंदर प्रसाद, गणेश राम, एलबी यादव, गौतम प्रसाद, रघुपति यादव, मेघन यादव, उदय सिंह, बिरसा बेदिया, रामप्यारे शर्मा, अनिल साव, दिनेश करमाली, रंजीत करमाली, नरेश करमाली, डॉ जीआर भगत, पंसस गीता देवी, टहल गोप, चंदु जायसवाल, भोला यादव, नत्थू प्रसाद, पप्पू यादव, रामटहल पासवान, शंकर दयाल यादव, विनय चौहान उपस्थित थे.