पुलिस की निगरानी में है पचंडा गांव से मिला गुमशुदा बच्चा
पुलिस की निगरानी में है पचंडा गांव से मिला गुमशुदा बच्चा
By SAROJ TIWARY |
February 22, 2026 10:52 PM
घाटोटांड़. वेस्ट बोकारो ओपी अंतर्गत पचंडा से सात वर्षीय गुमशुदा बच्चा बरामद किया गया. बच्चे ने अपना नाम शिशुपाल बताया है. पिता का नाम पीतांबर सिंह व माता का फूलकुमारी देवी बताया. वह अपना सही पता बताने में असमर्थ है. वेस्ट बोकारो ओपी प्रभारी दीपक कुमार बताया कि स्थानीय लोगों की सतर्कता से बच्चे को सुरक्षित संरक्षण में लिया गया है. फिलहाल, बच्चा पुलिस की निगरानी में है. उसके परिजनों की तलाश की जा रही है. ओपी प्रभारी ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति बच्चे को पहचानता हो या उसके परिवार के संबंध में कोई जानकारी रखता हो, तो तत्काल वेस्ट बोकारो ओपी से संपर्क करें. पुलिस ने आश्वासन दिया है कि बच्चे की सुरक्षा सुनिश्चित की गयी है. उसे जल्द से जल्द उसके परिवार तक पहुंचाने के लिए आवश्यक कदम उठाये जा रहे हैं.
...
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 8:33 AM
July 4, 2026 5:49 PM
July 1, 2026 7:53 PM
July 1, 2026 3:27 PM
July 1, 2026 11:36 AM
June 30, 2026 5:01 PM
June 30, 2026 3:25 PM
June 28, 2026 4:42 PM
June 27, 2026 6:16 PM
June 27, 2026 5:37 PM
