[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रामगढ़ समस्याओं के निराकरण का दिया आश्वासन

समस्याओं के निराकरण का दिया आश्वासन

0
समस्याओं के निराकरण का दिया आश्वासन

इंटर महिला महाविद्यालय का किया निरीक्षण फोटो फाइल 19आर-9- इंटर महिला महाविद्यालय में सांसद मनीष जायसवाल. रामगढ़. सांसद मनीष जायसवाल ने रामगढ़ इंटर महिला महाविद्यालय का सोमवार को निरीक्षण किया. सांसद मनीष जायसवाल के महाविद्यालय में पहुंचने पर महाविद्यालय परिवार में उत्साह का माहौल दिखा. महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर वरीय प्राध्यापक डॉ. संजय प्रसाद सिंह ने सांसद मनीष जायसवाल की अगुवायी की. इसके उपरांत महाविद्यालय के डॉ संजय प्रसाद सिंह, डॉ सुनील कुमार सिन्हा, प्रो पूर्णकांत कुमार ने संयुक्त रूप से बुके व अंग वस्त्र प्रदान कर स्वागत किया. इस दौरान शिक्षक प्रतिनिधि पूर्णकांत कुमार ने महाविद्यालय की ज्वलंत व गंभीर समस्याओं से सांसद मनीष जायसवाल को विस्तार से अवगत कराया. बताया कि जनहित से जुड़े इस शिक्षा संस्थान के शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मचारियों के समक्ष आर्थिक संकट गहरा गया है. राज्य सरकार द्वारा पिछले दो वर्षों से अनुदान की राशि अप्राप्त है. वेतन भुगतान महीनों से लंबित होने और भविष्य निधि का भुगतान न हो रहा है. समस्याओं पर सांसद से सहयोग की मांग की. वरीय प्राध्यापक डॉ. संजय सिंह ने क्षतिग्रस्त चहारदीवारी की मरम्मति, असामाजिक तत्वों व जानवरों का प्रवेश पर ध्यान आकृष्ट कराया. डीएमएफटी फंड से चहारदीवारी के निर्माण की मांग की. सांसद मनीष जायसवाल ने इस दिशा में संबंधित पदाधिकारियों से वार्ता कर त्वरित निष्पादन का प्रयास करने का आश्वासन दिया. मौके पर महाविद्यालय के कृष्णा सोनी, रोहित कुमार, राजेश कुमार, प्रभास प्रताप राठौड़, अनिल बेदिया, संदीप विश्वकर्मा, राहुल ठाकुर, सानू देवी, किंतु देवी सहित अनेक लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel