[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार सीसीडीसी के नहीं आने से केबी झा कॉलेज में विकास समिति की बैठक स्थगित

सीसीडीसी के नहीं आने से केबी झा कॉलेज में विकास समिति की बैठक स्थगित

0
सीसीडीसी के नहीं आने से केबी झा कॉलेज में विकास समिति की बैठक स्थगित

– 23 जनवरी को होगी विकास समिति की बैठक,साढ़े पांच बजे कॉलेज से बैरंग निकले यूआर,प्राचार्य व शिक्षक कटिहार केबी झा कॉलेज में व्याप्त समस्याओं के निराकरण व विकास को लेकर विकास समिति की होने वाली सोमवार की बैठक नहीं हो पायी. विवि प्रतिनिधि समेत कॉलेज प्राचार्य व शिक्षकों द्वारा घंटों सीसीडीसी का इंतजार करने के बाद नहीं आने से इसे स्थगित कर दिया गया. ऐसा कई शिक्षकों का कहना है. शिक्षकों की माने तो सोमवार को कॉलेज में विकास समिति की बैठक पूर्व से निर्धारित की गयी थी. जिसमें सीसीडीसी, यूआर समेत अन्य पदाधिकारियों को शामिल होना था. देर शाम तक सीसीडीसी का इंतजार करने के बाद भी विकास समिति की बैठक में शामिल नहीं होने की वजह से फारबिसगंज से आये प्राध्यापक प्रो पीके मल्लिक जो केबी झा कॉलेज के यूआर हैं. कॉलेज प्राचार्य डॉ संजय कुमार सिंह समेत अन्य शिक्षकों देरशाम बैरंग लौटना पड़ा. हालांकि शिक्षकों की माने तो कॉलेज में विकास समिति की बैठक अब 23 जनवरी को आहूत की गयी है. जिसमें कॉलेज के विभिन्न समस्याओं को लेकर मुद्दा बनाया गया है. विकास को लेकर कॉलेज का दो व तीन नम्बर कक्ष का जीर्णोंद्वार, भवन का रंग रोगन के अलावा आंतरिक विकास को लेकर एजेंडा में शामिल किया गया है. मालूम हो कि कॉलेज के विकास को लेकर एनएसयूआई द्वारा पूर्व में कई बार आवाज उठाया गया था. जिसमें कॉलेज भवनों का रंग रोगन से लेकर कई तरह के विकास कार्य होना शेष है. इसको लेकर बार बार एनएसयूआई के पूर्व छात्र जिलाध्यक्ष अमित पासवान, नकूल कुमार समेत अन्य द्वारा आंदोलन करने को लेकर चेतावनी भी दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel