कोल इंडिया चेयरमैन से मिला प्रतिनिधिमंडल, मिला आश्वासन

कोल इंडिया चेयरमैन से मिला प्रतिनिधिमंडल, मिला आश्वासन

By SAROJ TIWARY | January 29, 2026 12:02 AM

उरीमारी. कोल इंडिया लिमिटेड मुख्यालय में ऑल इंडिया एससी एसटी ओबीसी एम्प्लॉय को-ऑर्डिनेशन काउंसिल के प्रतिनिधिमंडल ने कंपनी के चेयरमैन बी साईंराम से शिष्टाचार मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल ने चेयरमैन को काउंसिल दर्पण पुस्तक भेंट की. कोल इंडिया व उसकी सभी सहायक कंपनियों से जुड़े लंबित कर्मचारियों के मामले पर चर्चा की. प्रतिनिधिमंडल में काउंसिल के अध्यक्ष बृजकिशोर राम, पूर्व सांसद बृजमोहन राम, काउंसिल के ओबीसी महासचिव दिलीप कुमार शिवम, उपाध्यक्ष तेजवेंद्र सिंह शामिल थे. अध्यक्ष ने बताया कि चेयरमैन से एससी एसटी व ओबीसी आरक्षण नीति को प्रभावी व पूर्ण ढंग से लागू करने, भर्ती व पदोन्नति में वर्षों से लंबित बैकलॉग रिक्तियों को जल्द भरने, प्रमोशन प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने, कर्मचारी कल्याण व आरक्षण नीति से जुड़े मुद्दों का समाधान करने पर चर्चा हुई. इस पर चयरमैन ने सकारात्मक आश्वासन दिया है.