::::पतरातू में इसीआरइयू ने चलाया जनसंपर्क अभियान

पतरातू में इसीआरइयू ने चलाया जनसंपर्क अभियान

By SAROJ TIWARY | February 5, 2026 10:36 PM

पतरातू. पतरातू क्षेत्र में इसीआरइयू ने जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान गेट मीटिंग, गैंग हट पतरातू, डीजल लोको शेड तथा कैरिज विभाग में शाखा सचिव संजीव कुमार के नेतृत्व में कर्मचारियों के साथ बैठक हुई. मौके पर शाखा सचिव संजीव कुमार व महामंत्री मृत्युंजय कुमार ने कर्मचारियों को चारों लेबर कोड के प्रावधानों की जानकारी दी. यह कानून मजदूर विरोधी है. इससे मजदूरों के अधिकार प्रभावित होंगे. इन कानूनों के तहत शांतिपूर्ण विरोध -प्रदर्शन करने की स्वतंत्रता भी सीमित हो सकती है. इन मुद्दों को लेकर इसीआरइयू ने आठ फरवरी को पटना स्थित आइएमए हॉल में सम्मेलन का आयोजन किया है. गेट मीटिंग में शिव कुमार गिरि, अविनाश कुमार, अनिल कुमार, रितेश कुमार, अमित कुमार, अनुज कुमार, पिंटू कुमार, सोनी उपस्थित थे.