जबरन क्वार्टर खाली कराने पर ग्रामीण करेंगे आंदोलन

जबरन क्वार्टर खाली कराने पर ग्रामीण करेंगे आंदोलन

By SAROJ TIWARY | March 24, 2026 11:13 PM

पतरातू में विस्थापित प्रभावित संघर्ष मोर्चा की बैठक पतरातू. हेसला पंचायत के कटहल चौक में मंगलवार को विस्थापित प्रभावित संघर्ष मोर्चा की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता प्रदीप महतो ने की. इस दौरान पतरातू अंचलाधिकारी के माध्यम से 23 मार्च को जारी उस नोटिस का विरोध किया गया, जिसमें दो दिन में क्वार्टर खाली करने का निर्देश दिया गया है. बैठक में मौजूद लोगों ने कहा कि वे किसी भी सूरत में अपने क्वार्टर व आवास को खाली नहीं करेंगे. बताया कि इस मामले को लेकर उनका केस झारखंड उच्च न्यायालय में लंबित है, जहां सरकार अपना पक्ष मजबूती से नहीं रख पा रही है. इसके बावजूद हेसला पंचायत को खाली कराने की कार्रवाई की जा रही है, जो पूरी तरह गलत है. रैयतों ने आरोप लगाया कि उनकी जमीन का अधिग्रहण सही तरीके से हुआ है या नहीं, इस पर भी संदेह है. सरकार द्वारा जमीन को अन्य कंपनियों को सौंपे जाने की बात को भी अनुचित बताया गया. बैठक में निर्णय हुआ कि यदि प्रशासन जबरन क्वार्टर खाली कराने की कोशिश करता है, तो ग्रामीण आर-पार की लड़ाई के लिए तैयार हैं. बैठक में यशवंत सागर, उपमुखिया कुंदन कुमार, मो अलीम, एनके सिंह, अजय कुशवाहा, प्रमोद यादव, सुधीर कुमार, लालू पाहन, रमेश पाहन, प्रफुल्ल कुमार, संतोष कुशवाहा, गुड़िया देवी, पार्वती देवी, सुनीता देवी, अंजलि कुमारी, जोरू देवी, देवंती देवी, विभा देवी उपस्थित थे.