धूमधाम से आंबेडकर जयंती मनाने का निर्णय

धूमधाम से आंबेडकर जयंती मनाने का निर्णय

By SAROJ TIWARY | March 31, 2026 10:50 PM

भदानीनगर. भीमराव आंबेडकर स्थल भुरकुंडा में एससी एसटी बीसी को-ऑर्डिनेशन काउंसिल की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता बैजनाथ राम ने की. बैठक में 14 अप्रैल को बाबा साहेब की जयंती धूमधाम से मनाने का निर्णय हुआ. बैठक में कमेटी का गठन किया गया. इसमें अध्यक्ष रामनरेश पासवान, उपाध्यक्ष बालेश्वर राम, रवीेंद्र प्रसाद, प्रेम विश्वकर्मा, गोपाल राम, सचिव उमेश बेदिया, सह सचिव भोलानाथ डे, सुरेश राम, प्रतिमा देवी, गुड़िया देवी, कोषाध्यक्ष झलकू गंझू, सह कोषाध्यक्ष रामलखन मुंडा, संगठन सचिव प्रेम पासवान, उदयभान चमार शामिल हैं. इसके अलावा सदस्यों में नागेंद्र प्रसाद, श्रवण कुमार, गोविंद राम, अविनाश राम, बालगोविंद भुइयां, अवधेश पासवान, कंचन दास, बंशी भुइयां चुने गये. संचालन आजाद भुइयां ने किया. बैठक में पीडी सिंह, सुमन देवी, जगरनाथ पासवान, उमेश बेदिया, किशुन भुइयां उपस्थित थे.