[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya झारखण्ड राजमहल की अकबरी मस्जिद में विधायक एमटी राजा ने अता की ईद की नमाज, देवघर में हर्षोल्लास

राजमहल की अकबरी मस्जिद में विधायक एमटी राजा ने अता की ईद की नमाज, देवघर में हर्षोल्लास

0
राजमहल की अकबरी मस्जिद में विधायक एमटी राजा ने अता की ईद की नमाज, देवघर में हर्षोल्लास
राजमहल की अकबरी मस्जिद में विधायक एमटी राजा (बीच में) को बुके देकर ईद की मुबारकबाद देते लोग. फोटो: प्रभात खबर

दीप सिंह, सुनील ठाकुर और संजीत मंडल की रिपोर्ट

Eid Namaz: झारखंड के राजमहल अनुमंडल मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में ईद का पर्व अकीदत और श्रद्धा के साथ मनाया गया. ईदगाहों और मस्जिदों में सुबह से ही नमाजियों की भीड़ जुटने लगी. मौसम की खराब स्थिति और लगातार बारिश के कारण कई जगहों पर ईदगाह में नमाज अता नहीं हो सकी, जिसके चलते मस्जिदों में ही नमाज का आयोजन किया गया.

विधायक एमटी राजा ने दी मुबारकबाद

राजमहल के अकबरी मस्जिद में स्थानीय विधायक मो ताजउद्दीन उर्फ एमटी राजा ने अपने परिजनों, मित्रों और मोहल्ले के लोगों के साथ सामूहिक रूप से ईद की नमाज अता की. नमाज के बाद सभी ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी. इस दौरान मस्जिद परिसर में आपसी प्रेम और भाईचारे का माहौल देखने को मिला.

दो जमात में अता की गई नमाज

अत्यधिक बारिश के कारण अकबरी मस्जिद में ईद की नमाज दो जमातों में अदा की गई, ताकि अधिक से अधिक लोग नमाज में शामिल हो सकें. स्थानीय व्यवसायी पवन अग्रवाल और प्रवीण अग्रवाल ने विधायक एमटी राजा और नगर पंचायत उपाध्यक्ष मो मारूफ उर्फ गुड्डू को बुके देकर ईद की शुभकामनाएं दीं.

देवघर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया त्योहार

देवघर जिले में ईद-उल-फितर का पर्व पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. बरमसिया मस्जिद और पूरंदाहा ईदगाह में सुबह नमाज अदा की गई. इस दौरान बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग सभी नए वस्त्रों में नजर आए और एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाई दी. पूरे जिले में खुशी और उत्साह का माहौल बना रहा.

ग्रामीण क्षेत्रों में भी दिखा उत्साह

देवघर के मधुपुर बड़ी मस्जिद समेत सारवा, देवीपुर, मोहनपुर, मार्गोमुंडा, करों, पालोजोरी और सोनारायठाढ़ी जैसे प्रखंडों में भी ईद की नमाज अकीदत के साथ अदा की गई. हर जगह लोगों ने सामूहिक रूप से नमाज पढ़ी और अमन-चैन की दुआ मांगी.

साहिबगंज में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

साहिबगंज जिले में ईद के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे. शहर के हर चौक-चौराहे पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी. कसाई मोहल्ला और लसी रोड जामा मस्जिद के बाहर भी पुलिस अधिकारी और मजिस्ट्रेट मौजूद रहे. एसडीपीओ किशोर तिर्की, डीएसपी नगर थाना प्रभारी और अन्य प्रशासनिक अधिकारी सुबह से ही स्थिति पर नजर बनाए हुए थे.

इसे भी पढ़ें: Bokaro Eid Namaz: बोकारो में व्हील चेयर पर ईद की नमाज पढ़ने पहुंचे बुजुर्ग, मस्जिद में भारी भीड़

भाईचारे और अमन का संदेश

ईद के इस पावन अवसर पर लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी और समाज में प्रेम, शांति और भाईचारे का संदेश दिया. प्रशासन की सतर्कता और लोगों के सहयोग से त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ.

इसे भी पढ़ें: Eid Namaz: रांची, धनबाद और साहिबगंज में अता की गई ईद की नमाज, विभिन्न तरह की पोशाकों में नजर आए बच्चे

Previous article वियतनाम जैसी होगी अमेरिका की हालत? क्या है ‘फाइव ओ ‘क्लॉक फॉलीज’, जिसका जिक्र कर ईरान ने घेरा
Next article YRKKH: शो में गणगौर सेलिब्रेशन के बीच खुला राज, मेहर की एंट्री से बढ़ी टेंशन
Avatar Of Kumarvishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel