खलिहान में रखे गेहूं जलकर खाक

खलिहान में रखे गेहूं जलकर खाक

By Akarsh Aniket | April 21, 2026 10:06 PM

प्रतिनिधि : पड़वा

थाना क्षेत्र के बटसारा गांव के रमेश कुमार के खलिहान में रखा लगभग 50 बोझा गेहूं जलकर खाक हो गया. इस संबंध में रमेश कुमार ने थाना मे लिखित जानकारी दी है. उसने बताया है कि मंगलवार को दोपहर करीब एक बजे किसी अज्ञात व्यक्ति ने आग लगा दी. जिससे करीब 50 बोझा गेहूं जलकर खाक हो गया है.