एसआईआर को लेकर मतदाताओं को जागरूक करने की जरूरत : विनय

मंगलवार को शहर के रेड़मा में कांग्रेस का संवाद सह एसआईआर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन हुआ.

By VIKASH NATH | May 26, 2026 10:16 PM

कांग्रेस का संवाद सह प्रशिक्षण शिविर प्रतिनिधि, मेदिनीनगर

मंगलवार को शहर के रेड़मा में कांग्रेस का संवाद सह एसआईआर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन हुआ. मुख्य अतिथि कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सह पलामू प्रभारी विनय कुमार सिन्हा मौजूद थे. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के निर्देश पर देश में मतदाता सूची के शुद्धिकरण के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य ( एसआईआर) होना है. इसकी प्रशासनिक तैयारी जोरों पर चल रही है. कांग्रेस पार्टी एसआइआर को लेकर गंभीर है. पार्टी के द्वारा सभी बूथों पर बीएलए प्रतिनियुक्त किया गया है. उन्होंने कहा कि एसआइआर की प्रक्रिया के बारे में सभी कार्यकर्ताओं को जानकारी होनी चाहिए. इसके बारे में मतदाताओं को भी जागरूक करने की आवश्यकता है. पार्टी के जिलाध्यक्ष विमला कुमारी ने कहा कि एसआईआर को लेकर जिले में प्रतिनियुक्त सभी बीएलए को प्रशिक्षण दिया जायेगा. बीएलए के माध्यम से मतदाताओं को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य के बारे में विस्तृत जानकारी दी जायेगी. कांग्रेस का यह प्रयास है कि योग्य मतदाताओं का नाम सूची से बाहर नहीं हो. इसके लिए पार्टी के सभी कार्यकर्ता पूरी तरह चौकस रहेंगे. शिविर में मास्टर ट्रेनर गुलाम नबी, राजेश चौरसिया, धनंजय पाठक, अभिषेक तिवारी ने एसआईआर के बारे में विस्तार से बताया. प्रदेश सचिव रामचन्द्र दीक्षित, सुधीर चंद्रवंशी, नवलकिशोर पाठक, ओमप्रकाश अमन, रुद्र शुक्ला, विवेकानंद त्रिपाठी ने विचार व्यक्त किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर कमेटी अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार टिकैत ने की. संचालन नंद गोपाल त्रिपाठी व धन्यवाद ज्ञापन गोपाल शर्मा ने किया. मौके पर रंजन दुबे, राजा पाठक, नसीम खान, रिजवान खान, मुकेश सिंह, जितेंद्र कमलापुरी, सत्येंद्र सिंह, अरविंद पासवान सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे.