यूजीसी समर्थित प्रत्याशी को समर्थन दें : ब्रह्मदेव प्रसाद

यूजीसी समर्थित प्रत्याशी को समर्थन दें : ब्रह्मदेव प्रसाद

By Akarsh Aniket | February 21, 2026 10:25 PM

मेदिनीनगर. ओबीसी एकता अधिकार मंच के प्रमंडलीय कार्यालय में केंद्रीय अध्यक्ष ब्रह्मदेव प्रसाद ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस किया. उन्होंने यूजीसी के समर्थन में जोरदार आंदोलन करने की बात कही. ओबीसी, एससी, एसटी समाज के लोगों से अपील किया कि एक मंच पर आकर निकाय चुनाव में यूजीसी के समर्थन करने वाले प्रत्याशी को जिताने का संकल्प लें. श्री प्रसाद ने कहा कि जो यूजीसी के बिरोधी हैं उसे नकार दे, तभी हमारी आने वाली पीढ़ी का भला होगा. हमे जनसंख्या के अनुपात में सभी क्षेत्रों में भागीदारी मिले. निकाय चुनाव में यूजीसी के लिए उचित बीज बोने का समय है. यूजीसी का समर्थन करने वाले प्रत्याशी को जिताकर जो बीज डालेंगे, वो आने वाली पीढ़ी के लिए अमृत का काम करेगा और यदि यूजीसी विरोधी को जिताने का कार्य करेंगे तो ओबीसी, एससी, एसटी पीढ़ी के लिए जहर का काम करेगा. मेदिनीनगर मे शांति व विकास करने वाले नियर प्रत्याशी को समर्थन करने की अपील की. मौके पर प्रमोद सोनी, राधेश्याम गुप्ता, संजय जायसवाल, श्रवण ठाकुर, लाल बिहारी यादव, राजेश चंद्रवंशी, दीपक कुमार, उमेश गोस्वामी, संदीप मेहता, जयपाल सिंह चौहान सहित अन्य लोग मौजूद थे.